पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर, जानें कितना अधिक वसूला जा रहा है किराया Kanpur News

नगर निगम सदन के आदेश को भी नहीं मान रहे ठीकेदार दोपहिया वाहन से 20 और चौपहिया से ले रहे हैं 40 रुपये।

By AbhishekEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 11:19 PM (IST)
पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर, जानें कितना अधिक वसूला जा रहा है किराया Kanpur News
पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर, जानें कितना अधिक वसूला जा रहा है किराया Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम सदन के आदेश को भी पार्किंग ठीकेदार ठेंगा दिखा रहे हैं। अफसर और ठीकेदार मिलकर रोज लाखों रुपये का चूना जनता और नगर निगम को लगा रहे हैं। सदन के आदेश के बाद भी पार्किंग स्थल पर वाहनों से किराया लिए जाने का बोर्ड नहीं लगाया गया है। स्थित यह है कि दोपहिया वाहनों से पांच रुपये की जगह बीस रुपये और चौपहिया वाहनों से दस रुपये की जगह चालीस रुपये वसूले जा रहे हैं।

तय रेट से चार गुणा अधिक की जा रही वसूली

पार्किंग ठीकेदार नगर निगम द्वारा तय वाहन किराया से ज्यादा वसूली कर रहे हैं। आठ जनवरी को हुए सदन में पार्षदों ने पार्किंग स्थलों में मनमानी वसूली का मामला उठाया था। इस बाबत महापौर ने अफसरों से पूछा था कि कितने स्थलों में बोर्ड लगाए हैं। अफसरों ने कहा कि सभी जगह वाहनों के किराया शुल्क के बोर्ड लगाए गए हैं लेकिन ठीकेदारों ने हटा दिए। महापौर प्रमिला पांडेय ने आदेश दिए थे कि मुकदमा दर्ज कराया जाए। नगर निगम मुख्यालय के आसपास स्थित एक भी पार्किंग स्थल पर बोर्ड नहीं लगा है। दो से चार गुणा तक शुल्क वसूला जा रहा है। पर्ची में ठीकेदार का नाम व मोबाइल तक नहीं है। विरोध करने पर जनता के साथ मारपीट तक हो जाती है।

ये है पार्किंग का रेट

वाहन               सरकारी रेट         ठीकेदार का रेट

साइकिल            3 रुपये                     10 रुपये

दोपहिया वाहन    5 रुपये                     20 रुपये

चौपहिया वाहन   10 रुपये                    40 रुपये

नगर निगम के पार्किंग स्थल - 87

पार्किंग स्थल पर रोज खड़े होते वाहन- आठ हजार से ज्यादा

पर्ची में होना चाहिए- ठेकेदार का नाम व मोबाइल नंबर

(इसके अलावा प्रदर्शनी स्थलों में नगर निगम पार्किंग उठाता है)

यहां पर करें शिकायत

नगर निगम -0512-2526004-005

मोबाइल नंबर - 8601801104

इनका ये है कहना

सोमवार को सभी जोनल अफसरों की समीक्षा करने के साथ ही खुद पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करूंगी। बोर्ड नहीं लगे होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

-प्रमिला पांडेय, महापौर  

chat bot
आपका साथी