कानपुर में पहली बार चित्रकला प्रदर्शनी में 25 लाख की पेटिंग, जानिए क्या थी खासियत

शहर में पहली बार मशहूर चित्रकारों की पेंटिंग्स देखने व खरीदने को मिलीं।

By Edited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 01:37 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 12:56 PM (IST)
कानपुर में पहली बार चित्रकला प्रदर्शनी में 25 लाख की पेटिंग, जानिए क्या थी खासियत
कानपुर में पहली बार चित्रकला प्रदर्शनी में 25 लाख की पेटिंग, जानिए क्या थी खासियत
कानपुर, जेएनएन। देश के 14 ख्यातिप्राप्त चित्रकारों की 84 पेंटिंग्स देखने और खरीदने के लिए शहर के कला प्रेमियों की मुराद पूरी हुई। शहर में पहली बार मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन और सैयद हैदर रजा सहित एक दर्जन से अधिक चर्चित चित्रकारों की पेंटिंग्स देखने व खरीदने को मिलीं। सबसे महंगी 25 लाख की पेटिंग सैयद हैदर रजा की बिंदु सीरीज पर रही ।
चित्रकारी की दुनिया के चाहने वालों के लिए शनिवार यादगार दिन रहा। माशा आर्ट ने होटल लैंडमार्क में पेंटिंग्स प्रदर्शनी का आयोजन किया। डायरेक्टर समर्थ माथुर ने बताया कि देश के 14 ख्यातिप्राप्त चित्रकारों की 84 पेंटिंग्स पेश की गई थीं। अधिकांश पेंटिंग्स धर्म, अध्यात्म, देवी देवताओं, समाज, प्रकृति और पशु, पक्षियों को केंद्रित रहीं। माशा आर्ट की इशिता खेतरपाल व सीईओ अभिषेक राठी का भी योगदान रहा। सबसे महंगी 25 लाख की पेटिंग सैयद हैदर रजा की बिंदु सीरीज पर केंद्रित पेंटिंग सबसे महंगी रही। इसका मू्ल्य 25 लाख रखा गया था। एमएफ हुसैन की मदर टेरेसा वाली पेंटिंग का दाम 18 लाख रुपये रखा गया था। सबसे सस्ती पेंटिंग्स आठ हजार रुपये की थी। विवेक कुमावत, संजय सोनी, लाल बहादुर सिंह, भाष्कर राव, डीएस मयूर, अजय भूमिक व अशोक कुमार की पेंटिंग्स भी यहां पेश की गईं।
इनकी पेंटिंग्स का प्रदर्शन
मकबूल फिदा हुसैन : पद्म विभूषण से सम्मानित। हिंदू देवताओं व भारत माता की आपत्तिजनक पेंटिंग्स बनाकर सुर्खियों में आए थे।
सैयद हैदर रजा : पद्म विभूषण से सम्मानित। भारतीय अध्यात्म के केंद्र बिंदु की पेंटिंग सीरीज से ख्याति।
क्रिशेन खन्ना : पद्म भूषण व पद्मश्री से सम्मानित। प्रगतिवादी व आधुनिक सोच के चित्रकार।
रमेश गोरजाला : भारतीय संस्कृति व देवी देवताओं पर केंद्रित चित्रकारी।
जिया तारपोरे : भारत में जन्मी, न्यूयार्क में निवास। प्रकृति पर केंद्रित पेंटिंग्स।
एचआर दास : ग्रामीण परिदृश्य व पालतू पशुओं की चित्रकारी के लिए चर्चित।
रमसा मिर्जा रहमान : कानपुर निवासी। प्रकृति और जानवरों पर केंद्रित पेंटिंग्स।
chat bot
आपका साथी