कन्नाैज में तिराहे पर स्थापित करा दी भगवान बुद्ध की प्रतिमा, आक्रोशित लोगों के हंगामे से तनाव जैसे हालात

Controversy over statue dispute करणी सेना के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। सीओ व तहसीलदार से वार्ता की। प्रतिमा हटाए जाने की मांग की। नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका प्रशासन ने प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेज स्थिति बिगडऩे की आशंका जताई।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 06:48 PM (IST)
कन्नाैज में तिराहे पर स्थापित करा दी भगवान बुद्ध की प्रतिमा, आक्रोशित लोगों के हंगामे से तनाव जैसे हालात
सौरिख तिराहा के निकट एकत्रित शाक्य युवकों को हटाते पीएसी के जवान।

कन्नाैज, जेएनएन। सौरिख तिराहा पर रातों-रात भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित किए जाने से क्षत्रिय समाज सहित कई संगठनों ने नाराजगी जताई है।इस बीच मुख्य मार्ग को जाम करने के पश्चात विरोध प्रदर्शन किया गया। तनाव की स्थिति को भांपते हुए सौरिख तिराहे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।

यह है पूरा मामला: बुधवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो उन्हें सौरिख तिराहे पर करीब आठ फीट ऊंचे लोहे के एंगल पर भगवान बुद्ध की करीब दो फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित मिली। जानकारी होते ही क्षत्रिय समाज में नाराजगी फैल गई। क्षत्रिय समाज सहित कई संगठनों ने हनुमान मंदिर के सामने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सुबह 9.30 बजे विरोध प्रदर्शन कर लोगों ने प्रतिमा हटाए जाने एवं षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने समझाने का प्रयास किया तो प्रदर्शन करने वालों की उनसे नोकझोंक हो गई। घटना के बाद तहसीलदार अभिमन्यु कुमार व सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी। बात न बनने पर बल प्रयोग कर जबरदस्ती युवाओं को धरना स्थल से उठाया। मेज व तख्त हटाकर जाम खुलवाया। अधिकारियों ने प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया। हालांकि प्रतिमा बोल्ट से कसी होने की वजह से इसे हटाने में कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं शाक्य समाज के युवा भी बड़ी संख्या में सौरिख तिराहा पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो सड़क किनारे बैठ गए। तब पीएसी बल ने लाठियां पटक कर हटाया। इस पर सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया। 

करणी सेना ने कोतवाली पहुंचकर की कार्रवाई की मांग: करणी सेना के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। सीओ व तहसीलदार से वार्ता की। प्रतिमा हटाए जाने की मांग की। नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका प्रशासन ने प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेज स्थिति बिगडऩे की आशंका जताई। सौरिख तिराहा पर जहां शाक्य समाज के लोग महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना की मांग कर रहे थे। वही काफी समय से क्षत्रिय समाज के लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराना चाहते थे। 

इनका ये है कहना: 

बिना अनुमति के रात में सौरिख तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना की गई है। वही विरोध करने वाले क्षत्रिय समाज के लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम किया है। दोनों पक्षों के लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर चिह्नित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। षड्यंत्र रचने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सौरिख तिराहा पर पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। - शिव कुमार थापा, सीओ छिबरामऊ 

chat bot
आपका साथी