फतेहपुर में हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही व होमगार्ड जख्मी, दुर्घटना में रायफल टूटी

औंग थाने में तैनात सिपाही सुरेंद्र यादव व होमगार्ड दिनेश तिवारी गुरुवार की रात हाईवे पर गश्त कर रहे थे। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर महाराजा होटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सिपाही व होमगार्ड को टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार दूर जा गिरे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 05:44 PM (IST)
फतेहपुर में हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही व होमगार्ड जख्मी, दुर्घटना में रायफल टूटी
फतेहपुर में हुए हादसे की खबर से प्रतीकात्मक फोटो।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। शुक्रवार रात हाईवे पर गस्त में निकले बाइक सवार सिपाही व होमगार्ड कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में सरकारी रायफल टूट गई है।

औंग थाने में तैनात सिपाही सुरेंद्र यादव व होमगार्ड दिनेश तिवारी गुरुवार की रात हाईवे पर गश्त कर रहे थे। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर महाराजा होटल के पास  तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सिपाही व होमगार्ड को टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार दूर जा गिरे। सूचना पर थाना प्रभारी शेर ङ्क्षसह राजपूत मौके पर पहुंंचे। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर ले जाया गया। उधर मौके पर कार की टूटी हुई नंबर प्लेट मिली है। दुर्घटना के दौरान होमगार्ड की सरकार इंसास रायफल टूट गई है। गिरे छह कारतूस भी मिल गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल सिपाही व होमगार्ड कानपुर एलएलआर हास्पिल में भेजा गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के दौरान गुम हुए कारतूस मिल गए हैं।

दुर्घटना में भाई- बहन समेत चार घायल: औंग थाने के परसदेपुर गांव निवासी 26 वर्षीय रामानंद दीक्षित बाइक से बहन प्रतिक्षा के साथ बहुआ रिश्तेदारी में गए थे। वापस लौटते समय ललौली रोड एसबीआइ बैंक के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे भाई-बहन घायल हो गए। उधर कल्यानपुर थाने के इब्राहिमपुर गांव निवासी कुलदीप बाइक से कोतवाली के बरेठर खुर्द निवासी टेनी के साथ बकेवर से लौट रहे थे। शंकरनगर के पास तेज रफ्तार ट्रक से वह दोनो घायल हो गए। 

chat bot
आपका साथी