बारिश ने उड़ाई आधे शहर की बिजली, 43 सब स्टेशन बंद

सामान्य से तेज चली हवाओं और आठ मिलीमीटर हुई बारिश ने आधे शहर की बिजली उड़ा दी। बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई तो वहीं एक साथ 43 सबस्टेशन भी ठप हो गए जबकि 30 से अधिक फीडरों ने काम करना बंद कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 01:41 AM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 06:02 AM (IST)
बारिश ने उड़ाई आधे शहर की बिजली, 43 सब स्टेशन बंद
बारिश ने उड़ाई आधे शहर की बिजली, 43 सब स्टेशन बंद

जागरण संवाददाता, कानपुर: सामान्य से तेज चली हवाओं और आठ मिलीमीटर हुई बारिश ने आधे शहर की बिजली उड़ा दी। बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई तो वहीं एक साथ 43 सबस्टेशन भी ठप हो गए, जबकि 30 से अधिक फीडरों ने काम करना बंद कर दिया। शहर में नौ जगह खंभे गिर गए, जिसके चलते कई मोहल्ले रात भर अंधेरे में रहे। केस्को कर्मी देर रात तक फॉल्ट दूर करने में जुटे रहे।

गुरुवार की दोपहर 7.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। शाम के समय एकदम से मौसम में उलटफेर हुआ और बदली छा गई। शाम करीब छह बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। उत्तरीपुरा, बिल्हौर, कल्याणपुर के कुछ मोहल्ले में ओले भी गिरे। तेज हवाओं से कुछ जगह पेड़ भी धराशाई हो गए। जाजमऊ डिवीजन में चार खंभे गिर गए, जिसमें छबीले पुरवा, वाजिदपुर, संजय नगर समेत अन्य सब स्टेशनों की बिजली गुल हो गई। आंधी और बारिश से अलग-अलग जगहों पर पांच और खंभे गिर गए। दालमंडी लाइन का इन्सुलेटर पंक्चर होने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। नौबस्ता से बाबूपुरवा फीडर को जाने वाली सप्लाई भी ठप हो गई। आरपीएच दो पनकी 33 केवी लाइन ट्रिप हो गई। चमनगंज सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में तीन घंटे के बाद आपूर्ति शुरू हो पायी। वहीं गोविंद नगर फीडर की आपूर्ति मरम्मत कार्य के लिए बंद की गई। कमला टावर फीडर की आपूर्ति लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से बाधित हो गयी। कई इलाकों में देर रात तक आपूर्ति नहीं हो सकी।

---

आज और 11 मार्च को होगी बारिश

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञान विभाग के प्रो. नौशाद खान के मुताबिक सात और 11 मार्च को तेज हवाओं संग बारिश होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

chat bot
आपका साथी