राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भी आमंत्रण

नर्वल में छह अक्टूबर को राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित है, वह यहां में 45 मिनट रुकेंगे। झंडागीत के रचनाकार पद्मश्री श्याम लाल गुप्त पार्षद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

By AbhishekEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 06:03 PM (IST)
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भी आमंत्रण
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भी आमंत्रण

कानपुर (जेएनएन)। नर्वल में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पार्षद स्मृति संस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री व राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है। प्रशासनिक अफसर भी तैयारियां कर रहे हैं और मिनट टू मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है। वहीं पुलिस विभाग में सुरक्षा को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है।

नर्वल में छह अक्टूबर को राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित है, वह यहां में 45 मिनट रुकेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस अवसर पर झंडागीत के रचनाकार पद्मश्री श्याम लाल गुप्त पार्षद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही पार्षद पुस्तकालय, पार्षद प्रवेश द्वार व नवीन तहसील भवन का लोकार्पण कर सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्षद स्मृति संस्थान के संयोजक साकेत गुप्ता व समन्वयक सुरेश गुप्ता ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व राज्यपाल रामनाईक को नर्वल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है।

तैयारी में जुटा प्रशासन

राष्ट्रपति कार्यालय से तैयारियों के संबंध में जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। राष्ट्रपति के शहर में दो कार्यक्रम हैं। मिनट टू मिनट कार्यक्रम, आमंत्रण पत्र का प्रारूप, कार्यक्रम का डायस प्लान, कानपुर एयरपोर्ट पर हवाई जहाज लैंड करने वाले प्वाइंट पर स्वागत करने वालों की सूची व संबंधित नोडल अधिकारी का नाम, फोन नंबर व ईमेल आदि को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत के निर्देश पर एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव ने आयोजक पार्षद स्मृति संस्थान के समन्वयक सुरेश गुप्ता और अन्य आयोजकों मीरा अग्निहोत्री व मदनलाल जैन से जानकारी मांगी है। साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल में मंच आदि से संबंधित दिशा निर्देश दिए हैं। पार्षद स्मृति संस्थान के संयोजक साकेत गुप्ता व समन्वयक सुरेश गुप्ता ने बताया कि तैयारियों के संबंध में जिला प्रशासन का पत्र मिला है।

chat bot
आपका साथी