Kanpur Pitbull Attack : घर आए चाचा को पिटबुल ने काटा, स्वजन बोले - जानबूझ के रखा है ऐसा खतरनाक डॉग

Kanpur Pitbull Attack कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में घर आए चाचा को पिटबुल डॉग ने काट लिया। यही नहीं जब मालकिन ने छुड़ाने की कोशिश की तो पिटबुल ने उन्हें भी नहीं बख्शा। पीड़ित के स्वजन ने जानबूझकर कुत्ते से कटवाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 30 Sep 2022 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2022 07:31 PM (IST)
Kanpur Pitbull Attack : घर आए चाचा को पिटबुल ने काटा, स्वजन बोले - जानबूझ के रखा है ऐसा खतरनाक डॉग
Kanpur Pitbull Attack कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में पिटबुल कुत्ते ने दो शख्स को काटा।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Kanpur Pitbull Attack पिटबुल डॉग्स के हमलों की खबरे दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कानपुर किदवई नगर ओ ब्लाक में युवती के घर में पले पिटबुल कुत्ते ने उसके चाचा को काट दिया। यही नहीं कुत्ते ने युवती की मां को भी काटा। पीड़ित के छोटे भाई ने जूही थाने में भतीजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि पुश्तैनी मकान के विवाद में भतीजी ने जानबूझकर खतरनाक कुत्ता पाला है।

ओ ब्लाक निवासी जीतेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने बताया कि उनका पुश्तैनी मकान है, जिसमें बड़े भाई राजेन्द्र और बीच वाले भाई आर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्रीकर्मी धर्मेंद्र त्रिवेदी का परिवार रहता है जबकि वह अलग रहते हैं। मकान को लेकर राजेन्द्र और धर्मेंद्र के परिवार में विवाद चल रहा है।

आरोप है कि राजेंद्र की बेटी हर्षिता त्रिवेदी आए दिन झगड़ा करती है। वह कुछ दिन पहले किसी का पिटबुल कुत्ता खुद पालने के लिए ले आई और जानबूझकर धर्मेंद्र को कुत्ते से कटवा दिया। इस दौरान कुत्ते ने हर्षिता की मां को भी काटा। पिटबुल कुत्ते से पूरा परिवार डरा सहमा है। जूही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर निगम अधिकारी को भी इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी