स्कूटी सिखाने के बहाने किशोरी को ले गया पड़ोसी, सूनसान जगह पर बनाया हवस का शिकार Kanpur News

सागरपुरी रोड पर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म और विरोध पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

By AbhishekEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 02:28 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 02:28 PM (IST)
स्कूटी सिखाने के बहाने किशोरी को ले गया पड़ोसी, सूनसान जगह पर बनाया हवस का शिकार Kanpur News
स्कूटी सिखाने के बहाने किशोरी को ले गया पड़ोसी, सूनसान जगह पर बनाया हवस का शिकार Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। नौबस्ता में किशोरी को स्कूटी सिखाने के बहाने पड़ोसी युवक गल्ला मंडी के पीछे सूनसान रास्ते में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर वहशी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर लोगों को आते देखकर आरोपित धमकी देकर भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

नौबस्ता थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी रात 8 बजे दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच इलाके में हनुमंत विहार निवासी अंकित ङ्क्षसह उर्फ नाटू स्कूटी से आया। दरवाजे से गुजरने के दौरान उसने किशोरी को स्कूटी चलाना सिखाने की बात कहकर गाड़ी पर बैठाया और उसे गल्ला मंडी के पीछे सागरपुरी के सुनसान मार्ग पर ले गया। आरोप है कि नाटू ने वहां किशोरी से अश्लीलता करते हुए दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर भीड़ जुटी तो हमलावर हुए नाटू ने किशोरी की गर्दन दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

किशोरी के लापता होने पर मोहल्ले वालों के साथ स्वजन उसकी तलाश में जुटे। सागरपुरी के लोगों की मदद से देर रात किशोरी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने गए। जहां किशोरी के पिता ने आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। थाना प्रभारी नौबस्ता आशीष कुमार शुक्ल ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी