Positive India: मार्बल एसोसिएशन ने पांच लाख और डीएवी शिक्षा संस्थान ने दिए 21 लाख

कानपुर में कोरोना से जंग में समाजसेवी और संस्थाएं निरंतर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहायता कोष में धनराशि जमा करा रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 18 Apr 2020 02:50 PM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2020 02:50 PM (IST)
Positive India: मार्बल एसोसिएशन ने पांच लाख और डीएवी शिक्षा संस्थान ने दिए 21 लाख
Positive India: मार्बल एसोसिएशन ने पांच लाख और डीएवी शिक्षा संस्थान ने दिए 21 लाख

कानपुर, जेएनएन। शहर में समाजसेवी और उद्यमी दिल खोलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सरकार का राहत कोष भर रहे हैं। इसके साथ गरीबों की मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। इससे पहले शहर के नामचीन उद्यमी भी लाखों रुपये प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं।

मार्बल एसोसिएशन ने दिए चार लाख

कानपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक केसरवानी और महामंत्री अशोक शुक्ला ने शनिवार को जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचकर उनके सम्मुख प्रधानमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये, मुख्यमंत्री यूपी कोविड केयर फांड में एक लाख रुपेय और जिलाधिकारी सद्भावना समिति राहत कोष में एक लाख रुपये का आरटीजीएस किया। कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल उत्तम ने बताया कि 22 अप्रैल से मार्बल व्यवसायी निरंतर महानगर में गरीबों को भोजन की व्यवस्था कराने के साथ दाल चावल आटा तेल मसाले का पैकेट बांट रहे हैं।

डीएवी संस्थान ने दिए 21 लाख

दयानंद शिक्षा संस्थान उप्र के मंत्री मानवेंद्र स्वरूप ने जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी को 21 लाख रुपये की धनराशि दान स्वरूप दी थी। इसमें 15 लाख रुपये प्रधानमंत्री सहायत कोष और छह लाख रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराए। इसके अलावा शुक्रवार को जिलाधिकारी सद्भावना समिति कलेक्ट्रेट के नाम डेढ़ लाख रुपये का चेक भी दिया है।

इन्होंने भी दिया दान

श्री बालाजी ग्रामोद्योग संस्थान भौंती की ओर से अध्यक्ष विनीत नहाटा ने 51 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए हैं। यह धनराशि उन्होंने अपने पिता स्व. कमल चंद्र नहाटा की पुण्यतिथि पर दी है। इसके साथ ही गौशाला में 25 गायों के लिए चारे का प्रबंध भी किया गया। इससे पहले भी मां भगवती इच्छापूिर्त ट्रस्ट अध्यक्ष रामनरेश और भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51000 का चेक डीएम को दिया गया था।

यह भी पढ़ें :-

पीएम और सीएम राहत कोष को भरने में कानपुर वाले भी हैं आगे, जानें-किसने दी कितनी राशि

मंत्रियों और विधायकों ने वेतन और निधि से एक-एक करोड़, उद्यमियों ने भी बढ़ाया राहत कोष

chat bot
आपका साथी