जानिए आज कानपुर में कहां क्या हैं कार्यक्रम, देखिए यहां पूरे प्रोग्राम की जानकारी

Kanpur Program List कानपुर में वैसे तो कई कार्यक्रम रोज आयोजित किये जाते हैं। लेकिन कल क्या शहर में खास होगा यह हम आपको रोज अवगत कराते रहते हैं। कानपुर में Friday को भी कई कार्यक्रम अलग-अलग जगह आयोजित किये जाएंगे उसकी हम यहां जानकारी दे रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 06:10 AM (IST)
जानिए आज कानपुर में कहां क्या हैं कार्यक्रम, देखिए यहां पूरे प्रोग्राम की जानकारी
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सांकेतिक फोटो।

 रोजगार मेला : सेवायोजना कार्यालय जीटी रोड में रोजगार मेला सुबह 10 बजे से।

उद्घाटन : सावी इंटरनेशनल के आउटलेट का उद्घाटन आरके नगर में सुबह 10 बजे।

संगोष्ठी : सेवा, संकल्प, समर्पण की ओर से सामाजिक उत्थान हेतु विचार संगोष्ठी रायल पद्मनाथ पार्टी लान बिनगवां हमीरपुर रोड में सुबह 11 बजे से।

श्रद्धांजलि : कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व सभासद स्वर्गीय जगनारायण सिंह की मूर्तिस्थल पर श्रद्धांजलि सभा सुबह 11.30 बजे।

ज्ञापन : उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से कर्मचारियों की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन शाम चार बजे।

आयोजन : प्रस्तुति फाउंडेशन की ओर से एजुकेट गर्ल्स थीम पर आयोजन आर्यनगर स्थित गैंजेज क्लब में शाम चार बजे।

पौधरोपण : चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति द्वारा पौधरोपण आजाद वाटिका गोल चौराहे में शाम चार बजे। फेयरवेल : जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट साकेत नगर के लक्ष्मी देवी सभागार में फेयरवेल पार्टी का आयोजन शाम पांच बजे।

वितरण : पुनर्नवा फाउंडेशन की ओर से माहवारी जागरूकता एवं सेनेटरी नैपकीन का निश्शुल्क वितरण जयप्रकाश नगर बस्ती में शाम पांच बजे।

समारोह : अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से वीर सावरकर जयंती समारोह श्रीनाथ प्राकृतिक चिकित्सा एवं याेग केंद्र भगवत दास घाट में शाम पांच बजे।

महोत्सव : श्री लखदातार परिवार की ओर से श्याम महोत्सव श्रीरामलीला भवन मेस्टन रोड में शाम छह बजे। आगमन : रोटरी क्लब आफ कानपुर की ओर से कैप्सूल रेस्टोरेंट सिविल लाइंस में रोटरी के मंडलायुक्त मुकेश सिंहल का आगमन शाम 6.30 बजे।

chat bot
आपका साथी