Indian Railways: वीआइपी ट्रेनों के यात्रियों को खाना मिलने में नहीं होगी देरी, ट्राली सर्विस हुई शुरू

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी में 15 सितंबर से पैक्ड फूड ट्राली सेवा की शुरुआत हो चुकी है। कानपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के साथ ही वंदेभारत पटना राजधानी रांची राजधानी भुवनेश्वर राजधानी गुवाहाटी राजधानी समेत करीब 20 ट्रेनों में इसकी शुरुआत इसी माह होगी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 10:05 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 10:05 AM (IST)
Indian Railways: वीआइपी ट्रेनों के यात्रियों को खाना मिलने में नहीं होगी देरी, ट्राली सर्विस हुई शुरू
ट्रेनों में भेाजन की व्यवस्था की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। दिल्ली हावड़ा रूट पर चलने वाली वीआइपी ट्रेनों में जल्द ही कुक्ड फूड मिलेगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारी शुरू की है। फिलहाल यात्रियों को पैक्ड फूड के लिए रेलवे ने ट्राली सर्विस की शुरुआत की है जो अभी स्वर्ण शताब्दी में ही दी जा रही है। जल्द ही ट्राली सर्विस वंदेभारत समेत अन्य राजधानी ट्रेनों में भी शुरू होगी। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी में 15 सितंबर से पैक्ड फूड ट्राली सेवा की शुरुआत हो चुकी है। कानपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के साथ ही वंदेभारत, पटना राजधानी, रांची राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, गुवाहाटी राजधानी समेत करीब 20 ट्रेनों में इसकी शुरुआत इसी माह होगी। 

 इसलिए पड़ी जरूरत : ट्रेनों में पेंट्रीकार के कर्मचारी बाल्टी व ट्रे में पैक्ड फूड रखकर बिक्री करते थे। ट्रेनों की गैलरी में स्थान कम होता है, ऐसे में फूड सर्विस के दौरान यात्रियों को निकलने में काफी समस्या होती थी। इसे देखते हुए आइआरसीटीसी ने गैलरी के स्थान को देखते हुए ट्राली तैयार की है। ट्राली से फूड सर्विस के दौरान भी यात्रियों को आवागमन में असुविधा नहीं होगी। अभी हवाई यात्रा में यह सुविधा दी जाती है। 

कुक्ड फूड की जल्द मिलेगी अनुमति :  कोविड संक्रमण अब नियंत्रण में है। ऐसे में सफर के दौरान यात्रियों को ट्रेनों में ही कुक्ड फूड उपलब्ध कराने के लिए रेलवे बोर्ड विचार कर रहा है। यात्रियों को सफर के दौरान खाने के लिए रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ता है। कई बार खाना खरीदने के चक्कर में लोगों की ट्रेन छूट जाती है। 

इनका ये है कहना: 

ट्रेनों में यात्रियों को खाना देने के लिए विचार चल रहा है। रेलवे बोर्ड की अनुमति के बाद सेवा शुरू की जाएगी। पैक्ड फूड वितरण के लिए स्वर्ण शताब्दी में ट्राली सर्विस शुरू हुई है।  - अमित कुमार सिंह, पीआरओ उत्तर मध्य रेलवे 

chat bot
आपका साथी