बापू की 150वीं जयंती पर मुंबई टकसाल दोहराने जा रहा भारतीय इतिहास Kanpur News

राष्ट्रपिता के सम्मान में अब तक जारी हो चुके हैं 12 स्मारक सिक्के भारतीय इतिहास में दूसरी बार जारी हो रहा सौ फीसद चांदी का स्मारक सिक्का।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 08:05 AM (IST)
बापू की 150वीं जयंती पर मुंबई टकसाल दोहराने जा रहा भारतीय इतिहास Kanpur News
बापू की 150वीं जयंती पर मुंबई टकसाल दोहराने जा रहा भारतीय इतिहास Kanpur News

कानपुर, [बृजेश दुबे]। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत सरकार की मुंबई टकसाल विशेष सिक्का जारी करेगी। खास मौके पर जारी होने वाला यह सिक्का कई मायने में खास होगा। गांधी जी पर जारी होने वाला 13वां स्मारक सिक्का होगा। किसी एक व्यक्ति पर इतने स्मारक सिक्के कभी नहीं जारी हुए। इस सिक्के का वजन, शुद्धता और आकार भी पिछले स्मारक सिक्कों से अलग होगा। इसे दो अक्टूबर को एक कार्यक्रम में गुजरात के साबरमती में जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी भागीदारी कर सकते हैं।

भारत सरकार की टकसालें आमतौर पर स्मारक सिक्कों में 50 फीसद ही चांदी रखती हैं। शेष अन्य धातुएं होती हैं। इनकी कीमत तकरीबन 3200 से 4000 रुपये तक रखी जाती है लेकिन 150वीं जयंती पर जारी होने वाला यह स्मारक सिक्का शुद्ध चांदी का बना होगा। 40 ग्राम वजन और 44 मिमी व्यास के इस सिक्के का मूल्य वर्ग 150 रुपये रखा गया है। सिक्के में उस लोगो का इस्तेमाल हो रहा, जिसे भारत सरकार ने गांधी जी की 150 वीं जयंती के तय किया है। इस लोगो का अनावरण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। सिक्कों के संग्राहक सुधीर लूणावत बताते हैं कि महात्मा गांधी संबंधी स्मारक सिक्कों की पूरी दुनिया में बेहद मांग है। यह सिक्का अपने आप में खास है। इससे पहले भी विभिन्न अवसरों पर 12 सिक्के जारी हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाल वर्ष पर जारी हुआ था शुद्ध चांदी का सिक्का

इससे पूर्व भारत सरकार की किसी भी टकसाल की तरफ से शुद्ध चांदी का स्मारक सिक्का वर्ष 1981 में जारी किया गया था। 70 ग्राम के इस सिक्के को अंतरराष्ट्रीय बाल वर्ष के अवसर पर जारी किया गया था। 

chat bot
आपका साथी