बीसीसीआइ के पूर्व उपाध्यक्ष हेमंतपत सिंहानिया का निधन, खेल जगत में शोक

1981 से 1987 तक यूपीसीए अध्यक्ष पद पर भी रहे आसीन 15 वर्ष से उनका स्वास्थ्य खराब था।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 07:56 PM (IST)
बीसीसीआइ के पूर्व उपाध्यक्ष हेमंतपत सिंहानिया का निधन, खेल जगत में शोक
बीसीसीआइ के पूर्व उपाध्यक्ष हेमंतपत सिंहानिया का निधन, खेल जगत में शोक

कानपुर, जेएनएन। बीसीसीआइ के पूर्व उपाध्यक्ष और जेके इलेक्ट्रॉनिक्स के निदेशक हेमंत पत सिंहानिया का बुधवार को कानपुर में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। पिछले 15 वर्ष से उनका स्वास्थ्य खराब था और व्हीलचेयर पर ही उनका मूवमेंट होता था। 

उनके पुत्र शरदपत सिंहानिया ने बताया कि उन्हें क्रिकेट का बहुत शौक था। वह क्रिकेट खेले भी, लेकिन संगठन चलाना उन्हें ज्यादा अच्छा लगा। वह 1981 से 87 तक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे थे। इसी दौरान वह तीन वर्ष भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। उनके मुताबिक वह जेके इलेक्ट्रानिक्स के निदेशक थे, जिसने देश में पहला रंगीन टीवी बनाया था। हेमंतपत सिहानिया निर्दलीय विधान परिषद सदस्य भी रहे थे। अपने परिवार के बारे में उन्होंने बताया कि जुग्गीलाल सिंहानिया के दो पुत्र थे, कमलापत सिंहानिया और राधाकृष्ण सिंहानिया। उनके पिता हेमंतपत सिंहानिया, राधाकृष्ण सिंहानिया के पुत्र थे। पिछले 15 वर्षों से उनका स्वास्थ्य खराब था। वह व्हीलचेयर से ही मूवमेंट करते थे, लेकिन व्हीलचेयर से वह अपने अंतिम समय तक सभी कार्य करते रहे। यहां तक वे दिल्ली में होने वाली मीङ्क्षटग में जाते थे। उनका परिवार कमला क्लब के बगल में स्थित बंगले में रहता है। परिवार में शरतपत सिंहानिया के दो पुत्र और उनके छोटे भाई जिनका निधन हो चुका है, के दो पुत्र रहते हैं। 

 शोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि

 कमला क्लब स्थित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस में उनके निधन पर निदेशक प्रेम मनोहर गुप्ता की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें निदेशक राजीव शुक्ला और सचिव युद्धवीर ङ्क्षसह ने ऑनलाइन माध्यम से शोक व्यक्त किया। यूपीसीए निदेशक राजीव शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट को संवारने में सिंहानिया परिवार का अहम योगदान रहा। एसोसिएशन में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। सचिव युद्धवीर ङ्क्षसह ने कहा कि संघ में उनके द्वारा खींची गई लकीरों का अनुसरण करते हुए और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। शोकसभा में पदाधिकारियों ने मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में विनीत गुप्ता, श्रेयांश कार्तिकेय, राजीव प्रधान, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज मेहरोत्रा, शिवकुमार, केके अवस्थी, वंदना बाजपेयी, अविजित दुबे, शिखा, सुनील अवस्थी, सिद्धार्थ कपूर सौरभ श्रीवास्तव व ङ्क्षबद्रा आदि उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी