दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे फुल, कानपुर के लिए इन पांच तारीखों पर फ्लाइट रहेगी निरस्त

कानपुर दिल्ली के मध्य निरस्त तिथियों की सीट बुकिंग का पैसा यात्रियों को रिफंड किया जाएगा।

By AbhishekEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 01:53 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 01:53 PM (IST)
दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे फुल, कानपुर के लिए इन पांच तारीखों पर फ्लाइट रहेगी निरस्त
दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे फुल, कानपुर के लिए इन पांच तारीखों पर फ्लाइट रहेगी निरस्त

कानपुर, जेएनएन। दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे फुल होने के कारण कानपुर दिल्ली के मध्य फ्लाइट इस माह पांच दिन निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों को थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, पहले से सीट की बुकिंग करा चुके यात्रियों को रिफंड दिया जाएगा। वहीं मुंबई की फ्लाइट में लेट चल रही है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण चकेरी अहिरवां के निदेशक जमील खालिक ने बताया कि फ्लाइट 2745 एवं 2746 कानपुर दिल्ली उड़ान 18,19 व 20 जनवरी के अलावा 24 व 26 जनवरी को निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के रनवे पर स्पेस नहीं होने की वजह से ये दिक्कत आई है। कानपुर दिल्ली के मध्य निरस्त तिथियों में जिन यात्रियों ने अपनी सीट बुक कराई है, उनका किराया रिफंड होगा।

मुंबई फ्लाइट 55 मिनट लेट

उधर बुधवार को मुंबई से कानपुर आने वाली फ्लाइट 55 मिनट लेट रही। ये फ्लाइट दोपहर 3.10 बजे कानपुर आई और दोपहर 3.40 बजे कानपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई। दिल्ली की फ्लाइट भी 30 मिनट देरी से दोपहर 12.15 बजे कानपुर आई जबकि कोलकाता की फ्लाइट 13 मिनट लेट रही। ये फ्लाइट दोपहर 1.05 बजे आई।

chat bot
आपका साथी