नसीरुद्​दीन शाह के गृहयुद्ध वाले बयान पर BJP सांसद साक्षी महाराज की विवादित प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

हरिद्वार की धर्म संसद का जिक्र करते हुए अभिनेता कहा था कि जो कुछ हो रहा है उसे देखकर हैरानी हो रही है। शायद उन्हें (धार्मिक नेता) यह भी पता नहीं कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं वे किसका आह्वान कर रहे हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 31 Dec 2021 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 31 Dec 2021 10:03 PM (IST)
नसीरुद्​दीन शाह के गृहयुद्ध वाले बयान पर BJP सांसद साक्षी महाराज की विवादित प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
बालीवुड अभिनेता नसीरुद्​दीन शाह और उन्नाव सांसद साक्षी महाराज।

उन्नाव, जागरण संवाददाता। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज ने शुक्रवार को बालीवुड के अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को भारत में डर लगने पर पाकिस्तान जाने की सलाह दी। बोले, गृह युद्ध की बात करने वालों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। 

सांसद ने अपने आवास साक्षी धाम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नसीरुद्दीन के बयान पर सवाल पूछे जाने पर कहा, पता नहीं अभिनेताओं को क्या हो गया है, उनके पेट में दर्द क्यों होने लगता है। उन्हें यहां डर लगता है तो पाकिस्तान चले जाएं। हिंदुओं का कहीं और जाने का प्रश्न तो उठता ही नहीं है। हिंदुस्तान हमारा है। भारत की एक इंच भी जमीन लेने वाले की छातियों को गोली से छलनी कर दिया जाएगा। देश में गृह युद्ध की बात सोचने वालों को भी 50,000 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया जाएगा।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के रहते कोई व्यक्ति हिंदुस्तान में गृह युद्ध की बात सोचने का भी साहस न करे। हमने कभी भी चर्च और मस्जिद को नहीं तोड़ा। हमारे मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई, तलवार के दम पर मतांतरण कराया गया। हम तो प्रेम सौहार्द वाले लोग हैं। सारे विश्व के कल्याण की बात करते हैं। सांसद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान इत्र कारोबारी पीयूष जैन का संबंध भाजपा से है, पर कहा कि अगर इत्र वाले के सपा से संबंध नहीं हैं तो अखिलेश परेशान क्यों हैं। वह परेशान हैं तो इसका मतलब दाल में कुछ काला है। 

यह कहा था नसीरुद्दीन ने : हरिद्वार की धर्म संसद का जिक्र करते हुए अभिनेता कहा था कि जो कुछ हो रहा है, उसे देखकर हैरानी हो रही है। शायद उन्हें (धार्मिक नेता) यह भी पता नहीं कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं, वे किसका आह्वान कर रहे हैं। यह एक तरह से गृह युद्ध जैसा होगा। 20 करोड़ की आबादी को आप इस तरह से खत्म करने की बात नहीं कर सकते। ये मुसलमानों में डर फैलाने की कोशिश है। 

chat bot
आपका साथी