फतेहपुर में अवैध संबंधों के चलते चाची-भतीजा फांसी पर झूले

फतेहपुर जनपद के ललौली थाने के एक गाव में पारिवारिक भतीजे के साथ चाची ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के बीच काफी समय से नाजायज संबंध बने हुए थे। पति को एक सप्ताह पूर्व ही इसकी जानकारी हुई थी। दीपावली से दो दिन पहले ही उसने दोनों को फटकार लगाई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 04:11 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 04:11 PM (IST)
फतेहपुर में अवैध संबंधों के चलते चाची-भतीजा फांसी पर झूले
फतेहपुर में अवैध संबंधों के चलते चाची-भतीजा फांसी पर झूले

जेएनएन, कानपुर : फतेहपुर जनपद के ललौली थाने के एक गाव में पारिवारिक भतीजे के साथ चाची ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के बीच काफी समय से नाजायज संबंध बने हुए थे। पति को एक सप्ताह पूर्व ही इसकी जानकारी हुई थी। दीपावली से दो दिन पहले ही उसने दोनों को फटकार लगाई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

नाजायज संबंधों की पोल खुलने पर चाची-भतीजे ने फांसी लगाकर जान दे दी, इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए। एसओ ने महिला के पति को बुलाकर पूछताछ की। महिला के पति ने बताया कि दीपावली के एक दिन पहले वह पत्‍‌नी (मृतका) तथा पारिवारिक भतीजे (मृतक) के साथ चित्रकूट कामतानाथ के दर्शन को गया था। वहा पर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद फटकार लगायी थी। बताया कि दीपावली के दूसरे दिन दोनों (चाची-भतीजा) कहीं चले गए। परिवार वालों के साथ दोनों की काफी तलाश की गयी, कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह गाव के बाहर स्थित एक नीम के पेड़ में दोनों के शव फांसी पर झूलते देखकर ग्रामीणों ने उसे जानकारी दी। उधर मृतक युवक की मा का आरोप था कि महिला के घर वालों ने पहले उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे में टाग दिया। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया नाजायज संबंधों के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सही तथ्य उभरकर सामने आएंगे।

chat bot
आपका साथी