दिल्ली से आए विमान का अगला पहिया एयरपोर्ट पर लैंंडिंग के दौरान हुआ जाम, 23 यात्रियों ने लिया रिफंड

घटना के बाद फ्लाइट को किया गया निरस्त। 57 यात्रियों को आज भेजा जाएगा दिल्ली। अधिकारियों ने बताया कि विमान मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी हालांकि फ्लाइट एप्रेन तक पहुंच गई थी।

By ShaswatgEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 10:07 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 10:07 PM (IST)
दिल्ली से आए विमान का अगला पहिया एयरपोर्ट पर लैंंडिंग के दौरान हुआ जाम, 23 यात्रियों ने लिया रिफंड
इंजीनियरों ने पहिए में आई खराबी को दुरुस्त करने का असफल प्रयास भी किया।

कानपुर, जेएनएन। चकेरी एयरपोर्ट पर आई दिल्ली की फ्लाइट का अगला पहिया जाम हो गया। इसके चलते स्पाइसजेट की फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। यह विमान मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। फ्लाइट निरस्त होने की सूचना यात्रियों को शाम 4:30 बजे दी गई जिसके बाद 23 यात्रियों टिकट का पैसा वापस ले लिया जबकि 57 यात्री मंगलवार को दिल्ली जाएंगे। 

दिल्ली की फ्लाइट सोमवार अहिरवां एयरपोर्ट पर पहुंची तो लैंडिंग तक सब ठीक था। विमान जैसे ही एयरपोर्ट से एप्रेन की तरफ बढ़ रहा था तभी उसका अगला पहिया जाम हो गया। पहिया जाम होने से आवाज आने लगी। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी हालांकि फ्लाइट एप्रेन तक पहुंच गई थी। यहां सभी 82 यात्रियों को उतारा गया लेकिन जाने वाले यात्रियों की बोर्डिंग नहीं कराई गई। विमान कंपनी के इजीनियरों ने पहिए में आयी तकनीकी खामी सही करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। 

80 में से 23 यात्रियोंं ने टिकट का लिया रिफंड

दिल्ली जाने के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों को शाम 4:30 बजे विमान के निरस्त होने की सूचना दी गई। यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी खराबी दूर होने में रात हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि विमान मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इस पर दिल्ली जाने वाले 80 में से 23 यात्रियों ने टिकट का रिफंड ले लिया। शेष यात्री मंगलवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। 

chat bot
आपका साथी