फतेहपुर में रिश्तेदार की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज

शुक्रवार को देर रात खानपान की पार्टी के बाद रिश्तेदारों ने 52 वर्षीय मुन्नीलाल पर ईंट-पत्थर से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्वजन उन्हें सीएचसी बिंदकी से जिला अस्पताल लेकर गए। जहां से एलएलआर कानपुर ले जाते समय मुन्नीलाल ने दम तोड़ दिया।

By Abhishek VermaEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 05:58 PM (IST)
फतेहपुर में रिश्तेदार की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज
पत्नी की तहरीर पर दोनो रिश्तेदारों पर हत्या का मुकदमा।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। जाफरगंज थाने के समसपुर गांव में शुक्रवार को देर रात खानपान की पार्टी के बाद रिश्तेदारों ने 52 वर्षीय मुन्नीलाल पर ईंट-पत्थर से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्वजन उन्हें सीएचसी बिंदकी से जिला अस्पताल लेकर गए। जहां से एलएलआर कानपुर ले जाते समय मुन्नीलाल ने दम तोड़ दिया। दिवंगत के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने उक्त दोनो रिश्तेदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

समसपुर गांव निवासी मुन्नीलाल ने अपने घर पर रिश्तेदारों बृजेश व दिनेश निवासी भारतपुर, जाफरगंज को खानपान पार्टी में बुलाया था। पार्टी होने के बाद देर रात रिश्तेदारों ने कहा कि उसे घर के बाहर तक छोड़ आओ। जिस पर मुन्नीलाल उन्हें छोड़ने चला गया। कुछ देर बाद घर में सूचना आई कि मुन्नीलाल गंभीर हालत में प्राइमरी पाठशाला के पास पड़ा है जिसके मुंह को ईंट से कुचला गया है। पत्नी चंदा देवी आनन फानन पति को एलएलआर, कानपुर लेकर जा रही थी कि  रास्ते में मुन्नीलाल ने दम तोड़ दिया।

इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि दिवंगत के पत्नी की तहरीर पर उक्त बृजेश व दिनेश पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मामला नशे में उपजे विवाद को लेकर स्पष्ट हो रहा है।

chat bot
आपका साथी