जागरूकता अभियान चलाएगा संगठन

कानपुर : रिक्शा ठेला चालक एवं कारीगर संगठन, श्रम विभाग व अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन असंगठित क्षेत्र के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Apr 2017 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 29 Apr 2017 08:25 PM (IST)
जागरूकता अभियान चलाएगा संगठन
जागरूकता अभियान चलाएगा संगठन

कानपुर : रिक्शा ठेला चालक एवं कारीगर संगठन, श्रम विभाग व अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन असंगठित क्षेत्र के कर्मकार रिक्शा ठेला चालक व उनके कारीगरों के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। संगठन के महामंत्री राकेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि सीटीआइ चौराहा, गुजैनी सब्जी मंडी, कर्रही सब्जी मंडी, नौबस्ता बंबा हमीरपुर रोड, विजय नगर चौराहा, शास्त्री नगर चौराहा, साकेत नगर सब्जी मंडी, बाकरगंज चौराहा, रामादेवी और बर्रा-8 में अलग-अलग तिथि को मीटिंग और पंजीयन कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी