सिंगर कनिका के मामा समेत 11 की रिपोर्ट निगेटिव

विष्णुपुरी स्थित कल्पना टॉवर में मामा विपुल टंडन के यहां कार्यक्रम में आई प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आए 11 लोगों के नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 01:50 AM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 06:08 AM (IST)
सिंगर कनिका के मामा समेत 11 की रिपोर्ट निगेटिव
सिंगर कनिका के मामा समेत 11 की रिपोर्ट निगेटिव

जागरण संवाददाता, कानपुर : विष्णुपुरी स्थित कल्पना टॉवर में मामा विपुल टंडन के यहां कार्यक्रम में आई प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आए 11 लोगों के नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि ये सभी लोग अभी आइसोलेशन में रहेंगे और 14 दिन बाद होने वाली दूसरी जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें कोरोना संक्रमण से मुक्त माना जाएगा। 13 मार्च को कनिका अपने मामा विपुल टंडन के यहां आई थीं। शुक्रवार जब उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी हुई तो उनके संपर्क में आने वालों के नमूने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजे गए। रविवार सुबह सिर्फ कनिका के मामा समेत 11 स्वजन की जाच रिपोर्ट आई है तो पता चला कि सभी नमूने निगेटिव हैं। 42 नमूने लापता, सीएमओ बोले 53 भेजे, केजीएमयू बोला 11 मिले

कनिका के संपर्क में कुल 53 लोग आए थे, लेकिन उनमें से 42 के नमूनों की रिपोर्ट नहीं आई है। कानपुर के सीएमओ का दावा है कि उन्होंने सबके नमूने लखनऊ भेजे थे, जबकि केजीएमयू कुलपति का कहना है कि उन्हें कानपुर से सिर्फ 11 नमूने ही मिले, जिनकी जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। 42 नमूने कहां गए, इस पर सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ल का कहना है कि हमारे पास जांच के लिए 53 नमूने भेजे जाने का प्रमाण है। चूंकि पहले हाई रिस्क नमूनों की ही जांच होती है, इसलिए उन्हीं की जांच हुई जो कनिका के साथ ज्यादा समय तक रहे। ये सभी कनिका के रिश्तेदार हैं। केजीएमयू शेष की स्क्रीनिंग कर रहा है, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलसी भट्ट का कहना है कि लैब की पारुल जैन से मिली जानकारी के अनुसार महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के कोरोना कंट्रोल के डॉ. विकासेन्दु ने केवल हाई रिस्क नमूनों की जाच की सलाह दी थी और इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानक के अनुसार हो रही है। इसलिए कानपुर से मिले केवल 11 नमूनों की जाच हुई है।

..

सैनिटाइजेशन में भी लापरवाही

स्वास्थ्य महकमे और नगर निगम की टीम विष्णुपुरी के कल्पना टॉवर और तिलक नगर के सागर विला अपार्टमेंट तक ही सिमट कर रह गई है। शुक्रवार रात सैनिटाइजेशन और फागिंग कराई गई। पार्टी में इसके अलावा स्वरूप नगर, सुखधाम अपार्टमेंट, पार्वतीबाग्ला रोड स्थित घरों के लोग भी शामिल हुए थे। उस क्षेत्र को ऐसे ही छोड़ दिया गया।

11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत मिली है। शहर में लगातार सैनिटाइजेशन करा रहे हैं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। शेष लोगों के नमूनों की रिपोर्ट भी जल्द ही मिलेगी।

- डॉ. ब्रह्मादेव राम तिवारी,डीएम

.....

पांच और नमूने लिए गए

रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के पांच और संदिग्ध लोगों के नमूने जाच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। इनमें दो नमूने संक्रामक रोग अस्पताल (आइडीएच) और तीन नमूने डायमंड टावर एनआरआइ सिटी मैनावती मार्ग से लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही नमूने लिए जा रहे हैं। यहां कोविड-19 स्टेज टू में है, इसलिए नौ देशों से लौटकर आए संक्रमित अथवा उनके सीधे संपर्क में रहने वालों के ही नमूने लिए जाने हैं। रविवार को 10 नमूने लिए गए लेकिन हिस्ट्री के अनुसार पाच ही मानक के अनुसार थे। इनमें से तीन अमेरिका से लौटे हैं। वह जाच कराने के लिए राजी नहीं थे लेकिन समझाने पर मान गए। नमूना लेकर सभी को घर पर ही क्वारंटाइन कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी