तालाब में डाला जहर, हजारों मछलियों की मौत

संवाद सूत्र, ठठिया : तालाब के पानी में जहर घुल जाने से हजारों मछलियों ने दम तोड़ दिया। मछल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 08:58 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 08:58 PM (IST)
तालाब में डाला जहर, हजारों मछलियों की मौत
तालाब में डाला जहर, हजारों मछलियों की मौत

संवाद सूत्र, ठठिया : तालाब के पानी में जहर घुल जाने से हजारों मछलियों ने दम तोड़ दिया। मछली पालक ने पुलिस को सूचना दी और रंजिश में जहर डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के बहादुरापुर गांव निवासी जगदीश दोहरे ने बताया कि जनवरी में दो बीघा जमीन पर तालाब की खोदाई कराई थी। उसमें 50 हजार कीमत की मछलियों के बच्चे डाले थे। अभी तक एक भी खेप निकल भी नहीं पाई थी, कि किसी ने तालाब के पानी में जहर डाल दिया। 50 हजार कीमत के बच्चे नौ माह में करीब तीन लाख कीमत के हो गए थे। मछलियों की बिक्री करने के लिए तैयारी कर रहा था। उससे पहले किसी ने तालाब में जहर डालकर मछलियों को मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित ने जानकारी पुलिस को थी। थानाध्यक्ष अमरपाल ¨सह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी