गंगा का बढ़ा जलस्तर, खतरा 51 सेमी दूर

- 124.460 मीटर पहुंचा नदी का जलस्तर फिर मची दहशत - बारिश के कारण हुई बढ़ोतरी ऊफ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:51 PM (IST)
गंगा का बढ़ा जलस्तर, खतरा 51 सेमी दूर
गंगा का बढ़ा जलस्तर, खतरा 51 सेमी दूर

- 124.460 मीटर पहुंचा नदी का जलस्तर, फिर मची दहशत

- बारिश के कारण हुई बढ़ोतरी, ऊफान पर गंगा व काली नदी

जागरण संवाददाता, कन्नौज : बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इससे जलस्तर खतरे के निशान से 51 सेमी दूर है। नदी ऊफान पर होने के बाढ़ की आशंका है। गंगा के साथ काली नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। इससे कटरी किनारे फिर खतरा मंडराने लगा है।

गुरुवार व शुक्रवार को हुई बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। शनिवार को जलस्तर 124.460 मीटर दर्ज किया है, जबकि शुक्रवार को जलस्तर 124.240 मीटर दर्ज किया गया था। रातभर में 22 सेमी जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। इधर, खतरे का निशान 124.970 मीटर है। इससे गंगा खतरे के निशान से 51 सेमी दूर रहीं, जबकि हाईफ्लड 126.240 मीटर है। रात में जलस्तर और बढ़ने की संभावना रही। गंगा के साथ उसकी सहायक काली नदी भी ऊफान पर रही। दोनों नदियों के बाढ़ का पानी भरा रहा। जलस्तर बढ़ता देख ग्रामीणों की धड़कने फिर से तेज हो गई हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने फिर से ग्रामीणों को सतर्क किया। एसडीएम सदर गौरव शुक्ला ने बताया कि अभी हालात सामान्य हैं। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। ये रही जलस्तर की स्थिति 13 सितंबर : 124.240 मीटर 15 सितंबर : 124.080 मीटर 16 सितंबर : 124.190 मीटर 17 सितंबर : 124.240 मीटर 18 सितंबर : 124.460 मीटर खतरे का निशान : 124.970 मीटर हाईफ्लड : 126.240 मीटर

chat bot
आपका साथी