आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायब और खराब मिली वेट मशीन

कन्नौज, जागरण संवाददाता : जिले में कुपोषण रोकथाम को 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 01:11 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 01:11 AM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायब और खराब मिली वेट मशीन

कन्नौज, जागरण संवाददाता : जिले में कुपोषण रोकथाम को 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जिला स्तरीय अफसरों के साथ-साथ क्रास चेकिंग के लिए उच्चाधिकारियों ने भी कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं आंगनबाड़ी, आशा गायब मिली, तो कहीं वेट मशीन ही खराब मिली। इसकी वजह से बच्चों का वजन नहीं हो पाया।

शनिवार को शासन के निर्देश पर जिले में कुपोषण रोकथाम को विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने 60 आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व वजन लेने के आदेश दिए गए थे। साथ ही इसकी क्रास चेकिंग कराए जाने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए थे। मुख्य विकास अधिकारी उदय राज यादव ने सारोंतोप स्थित केंद्र का जायजा लिया। यहां 85 बच्चों का वजन लिया गया था। घमाइचमऊ में 11 बच्चे कम वजन के निकले। सीडीओ ने इन्हें समुचित इलाज व कुपोषण इलाज केंद्र में भेजने के आदेश अधीनस्थ अफसरों को दिए। आदर्श गांव सैय्यदपुर सकरी में कुछ बच्चे उन्हें कमजोर दिखे। इसमें पर अधीनस्थ अफसरों को उनका पोषाहार डबल किए जाने के आदेश दिए। ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाहा ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें बहेलियनपुर्वा में रामादेवी, टिकईपुर्वा में मंजू, उम्मैदपुर्वा में सुनीता, मझपुर्वा में उर्मिला में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व बदेलपुर्वा प्रथम व द्वितीय में आशा बहु गायब मिली। साथ ही उन्हें सभी जगह वेट मशीन पर खराब मिली। इसमें सेल गड़बड़ थे, तो किसी में तकनीकी खराबी थी। इसकी वजह से बच्चों का वजन नहीं हो पाया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अफसर अपनी निरीक्षण आख्या 27 जनवरी को सौपेंगे। इसमें गायब रहने वाले कर्मियों का एक दिन का मानदेय काटते हुए विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी