गन्दगी में नहीं होगा प्रतिमा का विसर्जन

झाँसी : माँ दुर्गा व सिद्धि विनायक की प्रतिमाओं का विसर्जन अब गन्दगी से भरे लक्ष्मी तालाब में नहीं क

By Edited By: Publish:Wed, 04 May 2016 01:48 AM (IST) Updated:Wed, 04 May 2016 01:48 AM (IST)
गन्दगी में नहीं होगा प्रतिमा का विसर्जन

झाँसी : माँ दुर्गा व सिद्धि विनायक की प्रतिमाओं का विसर्जन अब गन्दगी से भरे लक्ष्मी तालाब में नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम ने 22 लाख रुपए की लागत से विसर्जन कुण्ड की सूरत बदलने की तैयारी कर ली है। फर्श पक्का होगा, तो सा़फ पानी भरने के लिए बोरिंग की जाएगी। महापौर ने आज भूमि पूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया।

ऐतिहासिक लक्ष्मी तालाब का धार्मिक महत्व भी है। यहाँ माँ दुर्गा, भगवान गणेश के अलावा ताजियों का विसर्जन किया जाता है। गन्दगी से भरे इस तालाब की स़फाई कराने की माँग लगातार उठती रही है। गन्दगी के कारण ही बीते साल काली बाड़ी में विराजित माँ काली की प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया गया था। श्रद्धालुओं की भावना को देखते हुए नगर निगम ने विसर्जन कुण्ड के जीर्णोद्धार निर्णय लिया है। 22 लाख रुपए की लागत से कुण्ड का फर्श पक्का करने के साथ ही चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा, ताकि गन्दे पानी का प्रवेश रोका जा सके। कुण्ड में दो बोरिंग कराते हुए सा़फ पानी भरा जाएगा। फर्श पक्का होने से विसर्जन के बाद कुण्ड की स़फाई कराई जा सकेगी। महापौर किरण वर्मा ने आज भूमि पूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया।

chat bot
आपका साथी