समूह की महिलाओं की मोमबत्ती से रोशन होंगे घर-आंगन

जागरण संवाददाता जौनपुर इस दीपावली में समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई मोमबत्ती से लोगों क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 11:35 PM (IST)
समूह की महिलाओं की मोमबत्ती से रोशन होंगे घर-आंगन
समूह की महिलाओं की मोमबत्ती से रोशन होंगे घर-आंगन

जागरण संवाददाता, जौनपुर : इस दीपावली में समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई मोमबत्ती से लोगों के घर-आंगन रोशन होंगे। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिहाज से अब समूह से जोड़कर उनको दीपावली के लिए मोमबत्ती बनाने को प्रशिक्षित किया जा रहा है। तैयार मोमबत्तियों को बेचने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से स्थान भी मुहैया कराया जाएगा। कुछ महिलाएं अपनी दुकान गांवों में भी लगाएंगी। अभी तक 175 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

एनआरएलएम की ओर से समूह की महिलाओं का विकास भवन के अलावा जेसीज चौराहे स्टाल लगवाया जाएगा। इसके अलावा कुछ महिलाएं अपने-अपने गांवों में भी दुकान लगाकर मोमबत्ती बेचेंगी। कुछ महिलाओं को ट्रेडिग के तरीके भी समझाए गए, जिससे वे सीधे अपने सामान को दुकानदारों तक पहुंचा सकें। सक्रिय समूहों से महिलाओं को मिल रही दिशा मौजूदा समय में जिले में 2628 स्वयं सहायता समूह हैं, जिसमें सक्रिय महज 1527 ही हैं। इसमें 13 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। सभी अलग-अलग क्षेत्र में निपुण हैं। 1141 निष्क्रिय समूहों की पहचान कर इन्हें भी सक्रिय किया जा रहा है।

बोले अधिकारी..मोमबत्ती बनाने के लिए अभी तक 175 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ेगी। समूह की महिलाएं स्कूल ड्रेस सिलाई का भी कार्य कर रही हैं। इच्छुक महिलाओं को मोमबत्ती बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि स्वरोजगार भी बढ़ेगा।

-भूपेंद्र सिंह, उपायुक्त, एनआरएलएम।

chat bot
आपका साथी