करदाता ही राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी

जागरण संवाददाता बदलापुर (जौनपुर) कस्बे के जौनपुर रोड स्थित एसएम एसोसिएट कार्यालय पर शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:21 PM (IST)
करदाता ही राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी
करदाता ही राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): कस्बे के जौनपुर रोड स्थित एसएम एसोसिएट कार्यालय पर शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार सिंह एवं असिस्टेंट कमिश्नर विपिन सोनकर के निर्देशन में गोष्ठी हुई। इसमें कस्बे के व्यापारियों को जीएसटी के प्रति जागरूक किया गया। वाणिज्य कर अधिकारी आलोक राय ने बताया कि करदाता ही राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी होता है। उन्होंने कहा कि करदाता समाज में सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के प्रति व्यापारी वर्ग में तमाम भ्रांतियां हैं, लेकिन जीएसटी व्यापारियों के हित में है। व्यापारियों के हित में सरकार लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार ने पंजीकृत जीएसटी व्यापारी का दस लाख रुपये दुर्घटना बीमा का प्रविधान भी किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता शिव दुबे ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र जायसवाल, गुड्डू सेठ, राजा गुप्त, रामलखन निगम, शेष नारायण तिवारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी