आदि गंगा गोमती के तट पर बही संगीत की रस धारा

सांस्कृतिक क्षेत्र में अलख जगाने वाली अग्रणी संस्था संस्कार भारती द्वारा नर्वोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नृत्य व गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोनाली विश्वोई व स्वरलीना ने देशभक्ति गीत हम करें राष्ट्र आराधन प्रस्तुत किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:26 AM (IST)
आदि गंगा गोमती के तट पर बही संगीत की रस धारा
आदि गंगा गोमती के तट पर बही संगीत की रस धारा

जागरण संवाददाता, जौनपुर: सांस्कृतिक क्षेत्र में अलख जगाने वाली अग्रणी संस्था संस्कार भारती द्वारा नर्वोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नृत्य व गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सोनाली विश्वोई व स्वरलीना ने देशभक्ति गीत 'हम करें राष्ट्र आराधना' प्रस्तुत किया। वाराणसी से आए कलाकार पं. गौरव मिश्र पौत्र तबला सम्राट गुदई महाराज ने गणपति वंदना, भजन व चैती (कबीरदास द्वारा रचित) की सुन्दर प्रस्तुति करके श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद वाराणसी के कलाकार कत्थक नर्तक पं. मनीष शर्मा व नृत्यांगना उपासना जया व अपराजिता पटेल ने कत्थक नृत्य की बारीकियों की ऐसी प्रस्तुति की कि सभी दर्शक आनंदित हो उठे। कत्थक नृत्य के माध्यम से नमामि गंगे जिसमें मां गंगा को प्रदूषित रहित स्वच्छ व निर्मल करने का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में दुर्गा स्तुति, मयूर नृत्य, घुंघरू व तबले की जुगलबंदी, पैरों द्वारा घोड़े की थाप निकालना जैसी कला की बारीकियों से सभी को परिचित कराया। अंतिम प्रस्तुति राधाकृष्ण की होली रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. राजाराम यादव व अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन और संस्था संरक्षक डा. आशुतोष उपाध्याय जी ने मां वाग देवी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन करके किया।

मुख्य अतिथि प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि देश की संस्कृति को अक्षुण्य बनाये रखने में कला एक सशक्त माध्यम है। भारतीय संगीत मानसिक शांति प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन डा. ज्योति दास व कमलेश जी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डा. अरूण कुमार मिश्रा, डा. रजनीश श्रीवास्तव, डा. क्षितिज शर्मा, डा. अशोक यादव, डा. अशोक कुमार सिंह, सुजीत कुमार, सूर्य प्रकाश जायसवाल, संजय सेठ, निखिलेश सिंह आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी