तालाब खोदने पर ट्रैक्टर का प्रयोग करने पर श्रमदान घोषित

बक्शा विकास खंड के सरायविभार गांव में तालाब की खोदाई में ट्रैक्टर का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jun 2022 09:03 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 09:03 PM (IST)
तालाब खोदने पर ट्रैक्टर का प्रयोग करने पर श्रमदान घोषित
तालाब खोदने पर ट्रैक्टर का प्रयोग करने पर श्रमदान घोषित

तालाब खोदने पर ट्रैक्टर का प्रयोग करने पर श्रमदान घोषित

जागरण संवाददाता, नौपेड़वां (जौनपुर): बक्शा विकास खंड के सरायविभार गांव में तालाब की खोदाई में ट्रैक्टर का उपयोग करने पर इसे श्रमदान घोषित कर दिया गया। बुधवार को बीडीओ राजीव गुप्त, कार्यक्रम अधिकारी अंकित सिंह एवं तकनीकी सहायक पुष्पेंद्र यादव ने तालाब का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर से तालाब की जोताई करने के बाद मिट्टी खोदाई कराई गई। इसके बाद इसे श्रमदान घोषित कर दिया गया। गांव के पाल बस्ती के समीप हो रहे तालाब खोदाई में ट्रैक्टर का इस्तेमाल करने की शिकायत ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त मनरेगा से की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी