जनसमस्याओं को लेकर भाकपा करेगी आंदोलन

बेसहारा व जंगली पशुओं से किसानों की फसल की तबाही, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितता, बदतर होती जा रही कानून व्यवस्था व अन्य जनसमस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिले में व्यापक पैमाने पर आंदोलन चलाएगी। यह निर्णय शनिवार को पार्टी की जिला कौंसिल की बैठक में लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 04:58 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 04:58 PM (IST)
जनसमस्याओं को लेकर भाकपा करेगी आंदोलन
जनसमस्याओं को लेकर भाकपा करेगी आंदोलन

जागरण संवाददाता, जौनपुर: बेसहारा व जंगली पशुओं से किसानों की फसल की तबाही, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितता, बदतर होती जा रही कानून व्यवस्था व अन्य जनसमस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिले में व्यापक पैमाने पर आंदोलन चलाएगी। यह निर्णय शनिवार को पार्टी की जिला कौंसिल की बैठक में लिया गया।

जिला मंत्री कल्पनाथ गुप्त ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। बेसहारा व जंगली पशुओं के फसल को नष्ट करने से किसानों की रात की नींद और दिन का चैन हराम हो गया है। सरकार इस समस्या से निजात दिलाने को प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा होने की आशंका हो गई है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बॉयोमैट्रिक व्यवस्था किए जाने से कोटेदार मशीन खराब होने का बहाना बनाकर गरीबों के हक का राशन मार रहे हैं। जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। बैठक में इन जनसमस्याओं को लेकर सर्वसम्मति से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। इसके पहले चरण में 5 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सह सचिव जय प्रकाश ¨सह, सालिक राम पटेल, सुभाष चंद्र गौतम, जगरनाथ शास्त्री ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता कैलाश भूषण ¨सह ने की। सत्य नारायण पटेल, विजय राजभर, सुभाष चंद्र पटेल, रामनाथ यादव, लालजी यादव, कृष्ण नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी