संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

जासं बदलापुर (जौनपुर) रारी खुर्द गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर जलाए जाने का आरोप लगाया है। हरिकेश यादव की पत्नी मंजू देवी (35) दिन में एक कमरे में मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा लिया जिससे जलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मछलीशहर थाना क्षेत्र के थलोई गांव निवासी विनोद यादव ने अपनी बहन मंजू की शादी वर्ष 2005 में रारी खुर्द निवासी हरिकेश के साथ किया था। उसके दो पुत्र व तीन पुत्री थी। भाई का आरोप है कि दहेज के लिए उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था। परिणामस्वरूप उसे जलाकर मार दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्चों के विवाद के चलते पति-पत्नी में अनबन के बाद मंजू ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 06:26 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की  मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

जासं, बदलापुर (जौनपुर): रारी खुर्द गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर जलाए जाने का आरोप लगाया है। हरिकेश यादव की पत्नी मंजू देवी (35) दिन में एक कमरे में मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा लिया, जिससे जलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मछलीशहर थाना क्षेत्र के थलोई गांव निवासी विनोद यादव ने अपनी बहन मंजू की शादी वर्ष 2005 में रारी खुर्द निवासी हरिकेश के साथ किया था। उसके दो पुत्र व तीन पुत्री थी। भाई का आरोप है कि दहेज के लिए उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्चों के विवाद के चलते पति-पत्नी में अनबन के बाद मंजू ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी