शहीद सैनिकों के बच्चों को दी जाएगी मुफ्त शिक्षा

जासं मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) सरहद पर सेना का जवान जागता है तभी देश के नागरिक चैन की नींद सोते हैं।इसलिए देश के नागरिकों की भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे सेना के जवानों का हौसला बढ़ाएं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 05:51 PM (IST)
शहीद सैनिकों के बच्चों को दी जाएगी मुफ्त शिक्षा
शहीद सैनिकों के बच्चों को दी जाएगी मुफ्त शिक्षा

जासं, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): सरहद पर सेना का जवान जागता है तभी देश के नागरिक चैन की नींद सोते हैं। इसलिए देश के नागरिकों की भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे सेना के जवानों का हौसला बढ़ाएं। उक्त बातें वायुसेना में सेवा दे चुके पायलट आफिसर राधेश्याम पांडेय ने शुक्रवार दोपहर विज्ञान संजीवनी सेंट्रल स्कूल कोदहूं में प्रबंध समिति शिक्षक अभिभावक गोष्टी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने घोषणा किया कि इस विद्यालय में शहीद सैनिक का बच्चा प्रवेश लेगा तो उसका खर्च स्वयं उठाएंगे। बच्चे को इंटरमीडिएट तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालय के चेयरमैन फूलचंद पांडेय ने बताया कि पायलट आफिसर से प्रेरित होकर विद्यालय प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है उन बच्चों को पुस्तकें विद्यालय की तरफ से मुफ्त प्रदान की जाएंगी। विनोद मिश्र, शीतला प्रसाद मिश्र, द्विजेंद्र नाथ त्रिपाठी, सुभाष पांडेय, रामसनेही पटेल, लाल बहादुर पाल आदि मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी