देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज

हिदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना एक मनबढ़ युवक के लिए भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गणेशपुर (इटहां) गांव निवासी अजय कुमार गौतम ने फेसबुक पर हिदू देवी-देवताओं पर अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट अपलोड किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 06:22 AM (IST)
देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज
देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज

जासं, सुजानगंज (जौनपुर): हिदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना एक मनबढ़ युवक के लिए भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गणेशपुर (इटहां) गांव निवासी अजय कुमार गौतम ने फेसबुक पर हिदू देवी-देवताओं पर अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट अपलोड किया था। इसे पढ़कर लोग आक्रोशित हो गए। सुजानगंज थाने पर सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि उदय राज सिंह की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी