समाधान दिवस में निबटाये गए 150 मामले

शनिवार को महिला थाना छोड़कर अन्य सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त) राम प्रकाश ने बताया कि आज कुल 140 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 41 का थाना स्तर पर जबकि 16 का राजस्व व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से गांव में जाकर निस्तारण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 08:50 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 08:50 PM (IST)
समाधान दिवस में निबटाये गए 150 मामले
समाधान दिवस में निबटाये गए 150 मामले

जासं, जौनपुर: शनिवार को महिला थाना छोड़कर अन्य सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त) राम प्रकाश ने बताया कि आज कुल 140 प्रार्थना पत्र आये। इनमें से 41 का थाना स्तर पर जबकि 16 का राजस्व व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से गांव में जाकर निस्तारण किया। पूर्व के लंबित 116 में से 93 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस तरह से कुल 256 शिकायतों में से 150 का निस्तारण किया गया। अब निस्तारण के लिए अवशेष शिकायतों की संख्या 150 है। उधर, गौराबादशाहपुर थाने में समाधान दिवस में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाय।

chat bot
आपका साथी