जल संरक्षण के लिए बनवाए जाएंगे 13 चेकडैम

जागरण संवाददाता जौनपुर जल संरक्षण के साथ ही श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:14 PM (IST)
जल संरक्षण के लिए बनवाए जाएंगे 13 चेकडैम
जल संरक्षण के लिए बनवाए जाएंगे 13 चेकडैम

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जल संरक्षण के साथ ही श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिहाज से मनरेगा के तहत 13 नए चेकडैम बनवाए जाएंगे। इन्हें काफी पहले बनवाया जाना था, लेकिन पूर्व में लगातार हो रही बारिश की वजह से निर्माण नहीं हो सका। इसके पहले बनाए गए चेकडैम से जलस्तर में काफी सुधार हुआ है।

बक्शा, बरसठी, रामपुर व बदलापुर ब्लाक में गिर रहे जलस्तर को रोकने में चेकडैम से काफी मदद मिली है। यही वजह है कि बचे रह गए अन्य स्थानों पर भी निर्माण पूर्ण कराए जाने का फैसला लिया गया है। उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इससे शासन की मंशा के मुताबिक श्रमिकों को भी रोजगार दिया जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी