शांति व्यवस्था की बहाली को फ्लैग मार्च

By Edited By: Publish:Sun, 28 Sep 2014 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 28 Sep 2014 07:04 PM (IST)
शांति व्यवस्था की बहाली को फ्लैग मार्च

जौनपुर: नवरात्र पर्व के मद्देनजर प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। लगातार पुलिस का चक्रमण, जगह-जगह पुलिस की तैनाती के बाद रविवार को पुलिस ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया।

दोपहर एक बजे से यह अभियान सीओ सिटी अल्का भटनागर व कोतवाल सीबी सिंह के नेतृत्व में कोतवाली से शुरू हुआ। कोतवाली चौराहे से मल्हनी पड़ाव होते हुए पुलिस का जत्था बेगमगंज पहुंचा, फिर यहां से सुक्खीपुर होते हुए सिपाह तक गया। इसके बाद जेसीज चौराहा, ओलंदगंज आदि इलाकों में भ्रमण के बाद सद्भावना पुल होकर कोतवाली पर जाकर समाप्त हुआ।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जन समुदाय से अमनचैन कायम रखने की अपील कर पर्व को सकुशल निबटाने की अपील किया। यह भी संकेत दिया कि कहीं से अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अफवाह फैलाने वालों पर गुंडा एक्ट

जिलाधिकारी सुहास एलवाई व एसपी बबलू कुमार ने संयुक्त बयान में कहा कि कुछ लोग फेसबुक के जरिए अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करने वाले हरकत से बाज आएं वरना उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी