निरीक्षण कर छह ओवरलोडेड ट्रक किए सीज

संवाद सूत्र, डकोर : शनिवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के मुहाना मौरंग घा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 11:34 PM (IST)
निरीक्षण कर छह ओवरलोडेड ट्रक किए सीज
निरीक्षण कर छह ओवरलोडेड ट्रक किए सीज

संवाद सूत्र, डकोर : शनिवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के मुहाना मौरंग घाट का निरीक्षण किया साथ ही ग्राम मकरेछा में विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों से सवाल जवाब किया। प्रशासन का लाव लश्कर देखकर घाटों पर अवैध रूप से काम कर रहे मजदूर भाग निकले।

जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डॉ. अर¨वद चतुर्वेदी ग्राम मकरेछा पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें 46 पंजीकृत बच्चों में 20 बच्चे उपस्थित मिले साथ ही प्रधानाध्यापक ठाकुरदास अनुपस्थित मिले। इसके बाद डीएम ने विद्यालय के कक्ष में पहुंचकर कक्षा 8 के बच्चे के ब्लैड बोर्ड पर एक सवाल का जवाब लिखने को कहा जिस पर छात्र ने सही जवाब लिखा तो डीएम ने हौसला अफजाई में तालियां बजाईं। इसके बाद दोनों अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मुहाना घाट का निरीक्षण करने के लिए निकल गए तो हाईवे पर उन्हें कुछ ओवरलोडेड ट्रक दिखाई दिए जिस पर उन्होंने गाड़ियां रोकर हाईवे पर ट्रकों को रोकना चाहा लेकिन चालक पहले ही ट्रकों को छोड़कर भाग निकले। जिस पर उन्होंने छह ओवरलोडेड ट्रकों को सीज कर दिया। इसके बाद दोनों अधिकारी मुहाना मौरंग घाट 2 पर पहुंचे। जिस पर वहां से कई लोग भाग निकले। इसके बाद डीएम वहां की वीडियोग्राफी करायी। इसके बाद लेखपाल को नाप करने के लिए कहा और घाट पर मौजूद संचालक अनवर से ओवरलोडेड ट्रकों को न भरने की बात कही। इस दौरान कानूनगो विजय ¨सह, लेखपाल अमित, रामदास, नृपेंद्र सहित कई लोग निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी