छापा मारकर भरे खाद्य वस्तुओं के नमूने

जागरण संवाददाता उरई आगामी त्योहारों को देखत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 07:20 PM (IST)
छापा मारकर भरे खाद्य वस्तुओं के नमूने
छापा मारकर भरे खाद्य वस्तुओं के नमूने

जागरण संवाददाता, उरई : आगामी त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में कई स्थानों पर छापे मारकर खाद्य वस्तुओं के नमूने संकलित किए। खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी गई कि किसी तरह की मिलावट करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने दीपक कुमार की दुकान से सिघाड़ा आटा, शिवराम गुप्ता की दुकान से सिघाड़ा आटा का नमूना संकलित किया। कोंच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा ने जोरदार अभियान चलाया। वीरू पाल के यहां से दूध, जितेंद्र अग्रवाल की दुकान से गरी के नमूने लिए गए। इसी तरह अनिल प्रताप की टीम ने कुठौंद व जालौन में अभियान चलाया। कुठौंद में राजीव कुमार के यहां से मूंगफली, मदारीपुर में पवन की दुकान से साबूदाना का नमूना लिया। इस दौरान पांच किलोग्राम साबूदाना, व सात किलोग्राम मूंगफली दाना खराब होने के संदेह में नष्ट करा दिया गया।

chat bot
आपका साथी