जालौन में गाजे बाजे के साथ निकली श्रीमदभागवत की कलश यात्रा

संवाद सहयोगी कोंच पटेल नगर इलाके में श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हो ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:38 PM (IST)
जालौन में गाजे बाजे के साथ निकली श्रीमदभागवत की कलश यात्रा
जालौन में गाजे बाजे के साथ निकली श्रीमदभागवत की कलश यात्रा

संवाद सहयोगी, कोंच : पटेल नगर इलाके में श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हो गई।

जमुना दास सोनी के आवास के पास स्थित मंदिर से प्रारंभ हुई भगवत कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथास्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश रखे हुए थीं और भक्ति भाव से प्रेरित होकर भगवान के भजन गा रही थीं। यात्रा का स्वागत रास्ते में कई स्थानों पर हुआ। कथास्थल पर कथावाचक पंडित राममोहन शास्त्री ने श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए लोगों से मोहमाया से दूर सत्कर्म करने की सलाह दी। पारीक्षत के रूप में धीरज सोनी व राजेश सोनी, राकेश सोनी, पंकज सोनी, बॉबी सोनी, रामप्रताप, अखिलेश राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे।

श्रीमद्भागवत कथा के रसपान से जीवन होता है धन्य

जागरण संवाददाता, उरई : श्री बांके बिहारी जन कल्याण समिति के द्वारा श्रीमछ्वागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें परम संत पुरुषोत्तम शास्त्री महाराज के साथ कई संत महंतों ने पहुंच कर अपने-अपने वक्तव्य को व्यक्त किए। जिसे सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए।

परीक्षित प्रेम माहेश्वरी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति भागवत कथा सुनता है, उसको सब कुछ प्राप्त हो जाता है। जो व्यक्ति प्रतिदिन भागवत का पाठ करता है। इस दौरान यदि पूरा पाठ भी नहीं कर पाता है, बस एक श्लोक बोलता है, या श्लोक भी नहीं। बल्कि उसका एक चरण भी बोल लेता है। जैसे श्री कृष्णा शरणं मम. केवल इतने से ही व्यक्ति का भाव जाग जाता है। कलियुग में पाप का अंत हो जाता है। लोग धर्म-अधर्म को नहीं पहचानते। प्रेम माहेश्वरी महाराज ने कहा कि इस पवित्र कथा से लोगों का ज्ञानोदय हो जाता है। साथ ही हृदय पवित्र हो जाता है। वे लोग बहुत भाग्यशाली होते है, जो भागवत कथा सुनने आते है। विजय लक्ष्मी महाराज ने कहा कि आप अपनी संस्कृत को, अपनी धरोहर को सुनने के लिए बच्चों को भी साथ ले जाया करें। तभी उनका सर्वांगीण विकास होगा। भारत का ज्ञान भारत की संस्कृत अद्वितीय है।

chat bot
आपका साथी