झांसी-कानपुर हाईवे छह घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी कतार

जालौन 20 फरवरी । मोहल्ला घुआताल में कुछ स्थानों पर अभी तक जल संस्थान की पानी की पाइप लाईन नहीं डाली गई है। जिससे मोहल्ले के लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ता है। पीड़ित मोहल्ले वासियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मोहल्ले में पानी की पाइप लाईन बिछवाए जाने की मांग की है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला घुआताल निवासी रविद्र सिंह तोमर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:04 AM (IST)
झांसी-कानपुर हाईवे छह घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी कतार
झांसी-कानपुर हाईवे छह घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी कतार

संवाद सहयोगी, कालपी : झांसी-कानपुर हाईवे पर कालपी में चल रहे निर्माण की कछुवा गति ने जाम को नासूर बना दिया है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता है, जब जाम के झाम से सामना नहीं हो रहा हो। गुरुवार को भी सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। कानपुर देहात के चौरा से जोल्हूपुर मोड़ तक वाहनों के पहिए थमे रहे। बीच-बीच में वाहन रेंगते रहे। यमुना ब्रिज से मंडी तक करीब सवा किमी. की दूरी तय करने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। यात्री व निजी वाहनों में बैठे लोग धूल और धुआं से हलकान होते हैं। नगर में भी जाम का असर पड़ता है।

अधूरे हाईवे ने राहगीरों का हाल बेहाल कर दिया है। दोनों ही लेन में हमेशा करीब दो किमी. तक वाहनों की कतार दिखाई देती है। यमुना ब्रिज से लेकर नगर की गल्ला मंडी तक वाहनों के पहिए थमे ही दिखाई देते हैं। फुलपावर चौराहे पर तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। यहां पर ओवरब्रिज निर्माण चल रहा है। वाहनों के पहिए यहां पर पूरी तरह रुक जाते हैं। मात्र एक से सवा किमी की दूरी तय करने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। टोल टैक्स पूरा, सुविधाओं का रोना

वाहन चालकों व यात्रियों का कहना है कि हाईवे अधूरा है और सुविधाओं का अभाव है। इसके बावजूद आटा में टोल वसूला जाता है जो नियमों के विरुद्ध है। हाईवे पर पूरी सुविधाएं जब दी जाएं, तभी टोल लेना वाजिब लगता है। राहगीर परेशान हो रहे हैं और देखने वाला कोई नहीं है। पानी का छिड़काव न होने से दिन रात धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। जर्जर सर्विसलेन रोकती है वाहनों को

हाईवे की बनाई गई सर्विसलेन कुछ दिनों में ही दम तोड़ गई। भारी वाहन हिचकोले लेकर चलते हैं। खराब होने पर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। गुरुवार को पूरा ट्रैफिक जर्जर हो चुकी सर्विस लेन से निकाला जा रहा था। यमुना ब्रिज से लेकर जोल्हूपुर मोड के मोतीनगर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। उधर, कानपुर से उरई जाने वाले वाहन शहर के अंदर राजमार्ग से निकलते रहे। परीक्षार्थियों पर पड़ रहा भारी

बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों पर जान का झाम भारी पड़ रहा है। सवारी वाहनों के फंसते ही परीक्षार्थियों के सामने पैदल निकलना ही एक रास्ता बचता है। देर शाम तक जाम की कतार नहीं छूटी। हालांकि बीच-बीच में वाहन रेंगते हुए गुजरते रहे।

chat bot
आपका साथी