चोरों ने चार नलकूपों में लगाई सेंध, दो में हुई चोरी

संवाद सूत्र आटा मौजा आटा में स्थित चार निजी नलकू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:29 PM (IST)
चोरों ने चार नलकूपों में लगाई सेंध, दो में हुई चोरी
चोरों ने चार नलकूपों में लगाई सेंध, दो में हुई चोरी

संवाद सूत्र, आटा : मौजा आटा में स्थित चार निजी नलकूपों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। जिसमें दो नलकूपों से लगभग पचास हजार से ज्यादा का माल चोर चुरा ले गए। सुबह नलकूपों का सामान बिखरा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

कस्बा निवासी नलकूप मालिक देवेंद्र ने बताया कि रात में वह अपने नलकूप में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। जब वह सुबह खेत में लगे नलकूप का ताला खोलकर देखा कि दीवार में बड़ा सुराग था। नलकूप के अंदर समान बिखरा पड़ा था और नलकूप में लगा स्टार्टर और चालीस मीटर केबल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व साउंड सिस्टम भी गायब था। उधर कस्बा निवासी तिरजुगी तिवारी के नलकूप का ताला टूटा हुआ था। दरवाजा खुला था। उन्होंने देखा कि उनकी नलकूप की केबल तार गायब था। ट्रांसफार्मर के तार टूटे हुए थे और उसका तेल फैला था। बाकी तेल चोर ले गए। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर में चालीस लीटर तेल आता है। चोर ट्रांसफार्मर का तेल चुरा ले गए । इसी तरह लक्ष्मी विलास तिवारी व उरई निवासी नकुल त्रिपाठी के नलकूपों से चोरी का प्रयास किया गया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ कर घटना का वर्कआउट किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी