महिलाओं को सिखाये स्वावलंबी बनने के गुर

उरई, जागरण संवाददाता : महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए परमार्थ समाजसेवी संस्था के द

By Edited By: Publish:Tue, 06 Dec 2016 07:51 PM (IST) Updated:Tue, 06 Dec 2016 07:51 PM (IST)
महिलाओं को सिखाये स्वावलंबी बनने के गुर

उरई, जागरण संवाददाता : महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए परमार्थ समाजसेवी संस्था के द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के गुर सिखाये गये। साथ ही उनको स्व रोजगार के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का बुलाया गया था ताकि वह भी अपना रोजगार स्थापित कर घर गृहस्थी में आर्थिक सहयोग कर सकें। मास्टर टेनरों नें महिलाओं को बच्चों के कपड़े, पैंट, शर्ट, शलवार, कमीज, कुर्ता आदि बनाये जाने का प्रशिक्षण दिया। कपड़ों की क¨टग करते समय कौन सी बातें ध्यान में रखी जायें। फैशन के मुताबिक कैसे कपड़ों को तैयार किया जाये। इसकी बारीकियां बताई गयीं। संस्था की तरफ से मास्टर ट्रेनर को अपने गांव में सिलाई स्कूल संचालित करने के लिए दस सिलाई मशीनें प्रदान की गयीं। रोहित त्रिपाठी ने ग्रामीण स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्वरोजगार के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जाती हैं। महिलाओं को उनका लाभ लेना चाहिए। संस्था के निदेशक अनिल ¨सह ने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं अपने गांव में जाकर महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरुक करें। महिलाएं हर काम कर सकती हैं। उनके लिए कोई काम कठिन नहीं है।

chat bot
आपका साथी