20 किलो सोना चोरी मामले में मुंबई पुलिस ने एक को दबोचा

बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर में जमा करने के दौरान चोरी हुआ था सोना ब्लर्ब - सासनी के गांव हडौली से आरोपित को पकड़कर ले गई पुलिस यह युवक बैंक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड था

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 01:32 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:08 AM (IST)
20 किलो सोना चोरी मामले में  मुंबई पुलिस ने एक को दबोचा
20 किलो सोना चोरी मामले में मुंबई पुलिस ने एक को दबोचा

संवाद सूत्र, हाथरस : मुंबई में चोरी हुए 20 किलो सोने के मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस ने सासनी में दबिश दी। गांव हडौली से एक युवक को दबोचा और पूछताछ के बाद उसे अपने साथ ले गई।

टीम के साथ आए एपीआइ सुदर्शन पटेल ने बताया कि मुंबई स्थित लोकमान्य तिलक मार्ग के झाबेरी बाजार में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में लॉकर है। 19 जून 2019 को वीरंगश कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड अंधेरी, मुम्बई से तीन सौ किलो सोना बैंक के लॉकर में रखने के लिए लाए थे। सिक्योरिटी कंपनी में आलोक परमार एवं अभिषेक परमार पुत्रगण मुन्ना सिंह निवासी जगनेर (आगरा) एवं आकाश जादौन पुत्र सुशील कुमार लोडर के रूप में काम करते थे। सोना बैंक लॉकर में ले जाते समय 20 किलो सोने का एक पैकेट चोरी हो गया। इस चोरी की जानकारी से खलबली मच गई थी। मामले में लोकमान्य तिलक थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। प्रारंभिक छानबीन में चोरी में उपरोक्त तीनों का नाम सामने आया। घटना के बाद से ही तीनों फरार थे। इसलिए इन पर शक पुख्ता हो गया। एपीआइ के अनुसार अभिषेक ने सोना चोरी कर अपने भाई आलोक को दे दिया था। इस घटना में हडौली का आकाश जादौन भी शामिल था तथा तब से फरार चल रहा था। 30 जून को मुंबई पुलिस ने आलोक को जगनेर से गिरफ्तार कर लिया था। आलोक की ही निशानदेही पर पुलिस ने 13 किलो सोना बरामद कर लिया था। अभिषेक व आकाश की तलाश की जा रही थी। मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि इन दिनों आकाश अपने गांव में है। सोमवार की सुबह मुंबई पुलिस सासनी पहुंची। यहां सासनी कोतवाली पुलिस के साथ गांव हडौली में दबिश दी। घर से ही आरोपित आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की दबिश से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। युवक के परिजन घटनाक्रम से अनभिज्ञ थे। इसलिए पुलिस से वजह पूछते नजर आए। बाद में चोरी की जानकारी पर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। मुंबई पुलिस अभी अभिषेक की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी