अपहरण की दी थी सूचना, ले गई बुलंदशहर पुलिस

संवाद सहयोगी, हाथरस : मोहल्ला नवीपुर में अपहरण की अफवाह से खलबली मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस न

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 01:00 AM (IST)
अपहरण की दी थी सूचना,  ले गई बुलंदशहर पुलिस

संवाद सहयोगी, हाथरस : मोहल्ला नवीपुर में अपहरण की अफवाह से खलबली मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला। बुलंदशहर पुलिस लापता किशोरी की तलाश में आई थी। शक के आधार पर आरोपी युवक के रिश्तेदार को उठाकर ले गई। परिजनों ने पुलिस को अधिक जानकारी नहीं दी।

लगभग तीन महीने पहले बुलंदशहर से एक किशोरी भागकर अपने प्रेमी के घर मोहल्ला नवीपुर में आ गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद बुलंदशहर ने यहीं से लड़की को बरामद करके ले गई थी। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले लड़की फिर से फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तथा हाथरस में ही लड़की के होने का अंदेशा जताया। रविवार की सुबह बुलंदशहर पुलिस के साथ परिजन भी सीधे युवक के घर पहुंचे, मगर वह नहीं मिला तो उसके रिश्तेदार से पूछताछ की। उसके कुछ न बताने पर पुलिस रिश्तेदार को ही गाड़ी में डालकर बुलंदशहर ले गई। बताते हैं कि पुलिस कर्मी सादा वर्दी में थे। इसलिए लोग असमंजस में पड़ गए। उन्हें लगा कि कुछ लोग युवक का अपहरण करके ले गए हैं। स्थानीय लोगों ने कोतवाली सदर पुलिस को अपहरण की सूचना दी तो शहर कोतवाल मनोज शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा युवक के घर में मौजूद महिला से पूछताछ की। महिला ने लड़की वाली बात बताई। परिजनों से की गई पूछताछ में पता चला कि पुलिस व लड़की के परिजन यहां रह रहे युवक के रिश्तेदार को ले गए हैं। परिजनों के अनुसार किशोरी पहले उनके यहां आई थी। अब की बार उनका लड़की से कोई लेना-देना नहीं है। युवक भी बुलंदशहर नहीं गया था।

इनका कहना है-

लड़की की तलाश में परिजन और बुलंदशहर की पुलिस यहां आई थी। युवक पहले भी लड़की को भगाकर यहां ला चुका है। परिजनों को शक था कि लड़की यहीं मिल सकती है। लड़की के न मिलने पर पुलिस उन्हें संरक्षण देने वाले युवक को साथ ले गई है।

-मनोज शर्मा, शहर कोतवाल हाथरस।

chat bot
आपका साथी