अब सरकारी स्कूलों में बच्चों की स्मार्ट क्लास

संवाद सहयोगी, हाथरस : बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी अब फर्राटेदार अंग्

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 12:23 AM (IST)
अब सरकारी स्कूलों में बच्चों की स्मार्ट क्लास

संवाद सहयोगी, हाथरस : बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे। सादाबाद ब्लाक के 50 विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। बुलंदशहर की विद्या ज्ञान स्यूनाडर फाउंडेशन संस्था ने 50 विद्यालयों को सर्वे करने के बाद गोद ले लिया है। इन विद्यालयों के बच्चों को प्रोजेक्टर आदि के जरिये शिक्षा मिलेगी।

बदतर है स्थिति

विद्यालयों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। देहात क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां दयनीय स्थिति है। जिले में करीब 15 विद्यालय संचालित हैं। देहात क्षेत्र के विद्यालयों का शैक्षिक स्तर सही नहीं है। अफसरों के सवालों का जवाब बच्चे नहीं दे पाते।

अब सुधरेंगे दिन

बुलंदशहर की विद्या ज्ञान स्यूनाडर फाउंडेशन संस्था आवासीय विद्यालय चलाती है, लेकिन संस्था ने हरदोई, दादरी में परिषदीय विद्यालयों को गोद लेकर वहां प्रोजेक्टर, लैपटॉप आदि के जरिये बच्चों को शिक्षा दिलाई। अब उन जिलों में बेसिक शिक्षा में सुधार हुआ है। संस्था ने अब सादाबाद के 50 स्कूलों को गोद ले लिया।

हो चुका है सर्वे

संस्था के पदाधिकारियों ने सर्वे के बाद विद्यालयों के नाम चुन लिए हैं। इसकी जानकारी डीएम को दे दी गई। अब जुलाई में जल्द ही चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत हो जाएगी। चयनित विद्यालयों में प्रोजेक्टर व लैपटॉप आदि की व्यवस्था होगी।

मिलेगा प्रशिक्षण

सादाबाद के चयनित होने वाले 50 विद्यालयों में प्रोजेक्टर आदि लगने के बाद हर विद्यालय के दो शिक्षकों को प्रोजेक्टर चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण ब्लाक संसाधन केंद्र सादाबाद पर होगा।

इनकी सुनो

सादाबाद के 50 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए चयन हो चुका है। अब देहात के बच्चों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

जितेंद्र चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी, सादाबाद।

---------

chat bot
आपका साथी