अलीगढ़ मंडल में हो विश्वविद्यालय स्थापित

संवाद सहयोगी, हाथरस : सिकंदराराऊ के विधायक रामवीर उपाध्याय ने विधानसभा में अलीगढ़ मण्डल के छात्रों क

By Edited By: Publish:Wed, 04 Mar 2015 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2015 01:00 AM (IST)
अलीगढ़ मंडल में हो  विश्वविद्यालय स्थापित

संवाद सहयोगी, हाथरस : सिकंदराराऊ के विधायक रामवीर उपाध्याय ने विधानसभा में अलीगढ़ मण्डल के छात्रों की समस्या को नजर में रखते हुए मुख्यालय पर विश्वविद्यालय की स्थापना तथा क्षेत्र की आधा दर्जन सड़कों के निर्माण की माग को रखते हुए शीघ्र समाधान का आग्रह किया है।

विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा कि आगरा एवं अलीगढ़ दो मण्डलों के बीच मात्र एक विश्वविद्यालय डा. बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय के नाम से आगरा में स्थित है। इस विश्व विद्यालय पर दोनों मण्डलों के लाखों छात्रों की उच्चशिक्षा निर्भर है। सैकड़ों कालेजों को मान्यता दी जा चुकी है और आगे भी यह क्त्रम जारी है। इससे आगरा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कालेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। न तो समय से परीक्षाएं हो रही हैं और न ही परीक्षा परिणाम घोषित हो पाते हैं। रिजल्ट में देरी से छात्र-छात्राएं कम्पटीशन में बैठने से वंचित रह जाते हैं। पिछले 24 वर्ष से विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय पदों पर नियुक्तिया भी नहीं हुई हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा अलीगढ़ मण्डल में एक नया विश्वविद्यालय खोले जाने के लिए भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन किए जा चुके हैं। स्थिति कभी भी विस्फोटक हो सकती है। अत: अलीगढ़ में नया विश्व विद्यालय खोला जाए। जब तक नया विश्वविद्यालय तैयार नहीं होता, तब तक डा. बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी की एक शाखा अलीगढ़ में शुरू की जाए।

उपाध्याय ने इसके अतिरिक्त अलीगढ़ के ब्लाक अकराबाद के अंतर्गत ग्राम बादरी से गोपी, विजयगढ़ मार्ग तक की क्षतिग्रस्त सड़क, ब्लाक हसायन में ग्राम बस्तोई से बसई होते हुए गिरधर पुर तक, सिकंदराराऊ कासगंज रोड स्थित नगला जलाल बिजलीघर से टीकरी खुर्द, कपसिया, ईशेपुर होते हुए बाजीदपुर मार्ग तक, जरेरा चौराहे से गाव नगला बीरसहाय तक, हसायन पुरदिलनगर मार्ग से ग्राम शकरपुर होते हुए सिकंदराराऊ जलेसर मार्ग तक तथा सिकंदराराऊ के मुगलगढी गुरुद्वारे से ग्राम बरई शाहपुर होते हुए नगला ढक तक छतिग्रस्त मागरें का प्राथमिकता के साथ निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराने की माग उठाई।

chat bot
आपका साथी