बंबे के कहर से किसान लाल-पीले

संवाद सहयोगी, हाथरस : गांव सिखरा से गुजरते सहपऊ रजबहे ने आधी रात को कहर ढा दिया। तीन गांवों की करीब

By Edited By: Publish:Wed, 26 Nov 2014 12:20 AM (IST) Updated:Wed, 26 Nov 2014 12:20 AM (IST)
बंबे के कहर से किसान लाल-पीले

संवाद सहयोगी, हाथरस : गांव सिखरा से गुजरते सहपऊ रजबहे ने आधी रात को कहर ढा दिया। तीन गांवों की करीब पांच सौ बीघा की आलू व गेहूं की फसल चौपट हो गई। चहुंओर पानी ही पानी नजर आया। सूचना के बाद भी विलंब से ¨सचाई विभाग के अधिकारियों के आने पर गुस्साए किसानों ने एक्सईएन, एई, जेई आदि को छह घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में विधायक के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि क्षतिपूर्ति दिलायी जा सके।

सहपऊ रजबहा की सफाई न होने पर इतवार की रात को इसकी पटरी कट गई। परिणामस्वरूप सिखरा, नगला ढहर और नगला रतिया के खेतों में पानी भर गया। रात को ग्रामीण राम निवास ने इसकी जानकारी प्रधान को दी तो प्रधान ने सींचपाल को। सुबह चार बजे सींचपाल जगवीर ¨सह पहुंचे। उसके बाद सुबह जिलेदार राधेश्याम। बार-बार सूचना के बाद भी जेई दस बजे के लगभग आए तो ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। उन्होंने हंगामा काटा और उनको बंधक बना लिया। काम भी रुकवा दिया। इसी बीच एक्सईएन अतुल गुप्ता, एई ब्रजेश कुमार को भी ग्रामीणों के कोप का भाजन बनना पड़ा। उन्हे भी घेर लिया। जमकर हंगामा हुआ। वे डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। इन लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत के बाद भी रजबहों की सफाई नहीं हो सकी।

सूचना पाकर पहुंचे सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने किसानों की बात सुनी। रजबहे की सफाई के साथ पुलिया के निर्माण के निर्देश दिया। जेई के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन दिया तब बंधक अफसरों को छोड़ा गया। अब तहसीलदार से सर्वे कराकर डीएम के माध्यम से मुआवजे के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

काश! पुलिया होती साफ

पुलिया की सफाई की ओर ध्यान दिया जाता तो रजबहा कहन नहीं ढाता, क्योंकि पुलिया के दो द्वार तो गंदगी से अटे हुए हैं। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। तबाही के बाद सफाई की सुध आयी।

खाड़ा के लोग आए आगे

-हंगामे के बाद जैसे ही बंद द्वार को खुलवाने के लिए प्रयास किया गया तो आगरा के गांव खाड़ा के लोग आगे आ गए। उनका कहना था कि पानी उनके यहां भी कहर ढा सकता है। काश इस ओर पहले ध्यान दिया गया होता। बाद में सहपऊ पुलिस ने इसकी सफाई कराई।

अधिकारियों को लिखा खत

एक्सईएन अतुल गुप्ता ने कहा कि जेई के खिलाफ उच्चाधिकारियों को लिखा जा रहा है, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। वहीं फुटपाथ बनाने का भी आश्वासन दिया। इधर विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने पहुंचकर डीएम से भी वार्ता की और उन्हें भी इस बारे में अवगत कराया।

----------

chat bot
आपका साथी