मुलायम के जन्मदिन पर जश्न में डूबे रहे सपाई

संवाद, सहयोगी, हाथरस: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम ¨सह यादव के जन्मदिन पर जिले के सपाई भी जश्न

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 12:19 AM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 12:19 AM (IST)
मुलायम के जन्मदिन पर  जश्न में डूबे रहे सपाई

संवाद, सहयोगी, हाथरस: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम ¨सह यादव के जन्मदिन पर जिले के सपाई भी जश्न में डूबे रहे। पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन व जिलाध्यक्ष चौ. भाजुद्दीन ने केक काटा। मुलायम ¨सह के दीर्घायु होने की कामना की गई।

सादाबाद के सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ जिला व क्षय चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों को फल बांटा। शहर कार्यालय एवं अन्य कई स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र ¨सह सोलंकी, हाथरस ब्लाक प्रमुख डंबर ¨सह, ठा. तेजवीर ¨सह सिसौदिया, नगर पंचायत मुरसान अध्यक्ष देशराज ¨सह, श्रीचंद्र यादव, बाबा लेखराज, वीरेंद्र ¨सह कुशवाह, हाजी फजलुर्रहमान, प्रशांत शर्मा, बौ. कृष्ण बिहारी शर्मा, श्यौप्रसाद यादव, बबलू यादव, अजय शर्मा, ब्रजेश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

देवेंद्र अग्रवाल के साथ फल वितरण में वरिष्ठ सपा नेता स्वदेश राजपूत, प्रकाश अग्रवाल, चौ. बनी ¨सह, ब्रजेश गौतम, राकेश चौधरी, पूरन ¨सह, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, राधेश्याम रजक, अनिल वाष्र्णेय, ओपी राठौर, हेमंत गौड़, सुनील दिवाकर आदि मौजूद थे।

सपा के शहर अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा के चामड़ गेट स्थित आवास पर मिठाई बांटी गई। रामनारायण काके की सपा में वापसी पर खुशी जाहिर की गई। अध्यक्षता कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय ने तथा संचालन डा. राधेश्याम रजक ने किया। यहां जाकिर कुरैशी, अज्जू, इशहाक, किशनलाल शर्मा, चांद खां, बलवीर वर्मा , गोपाल सैनी, जाविद कुरैशी, गोली आदि थे। सपा के पूर्व नगराध्यक्ष जाकिर कुरैशी के प्रतिष्ठान पर भी जश्न मनाया गया। रामनारायण काके की सपा में वापसी पर स्वागत किया गया। सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष मंजूर अहमद अब्बासी ने मिष्ठान वितरित किया।

सुनी जाएगी पीड़ा : सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौ. भाजुद्दीन ने घोषणा की कि अब वे महीने में तीन दिन जिला कार्यालय पर बैठकर जनता की पीड़ा सुनेंगे।

पुरदिलनगर : सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समारोह चेयरमैन हर्षकांत कुशवाह की अध्यक्षता में मनाया गया। आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी गई।

सादाबाद : सीएचसी पर सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने मरीजों को फल वितरित किया। इसके बाद नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन किया। युवा सपा कार्यकर्ताओं ने रजत अग्रवाल खोनू के नेतृत्व में डाकखाना रोड पर लड्डू बांटे। बिसावर में सपा नेता जगवेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया गया। चौ. जैनुद्दीन के नेतृत्व में सादाबाद में मिठाई बांटी गई।

सासनी : पारस कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर डा. विकास सेंगर ने केक काटा और मिष्ठान वितरित किया। आरिफ सिद्दीकी, पीसी सक्सेना, ¨रकू शर्मा, बबलू शर्मा, रफीक अलवी, दिनेश चंद्र, गुड्डू दिवाकर, अरमान कुरैशी आदि मौजूद थे। नानऊ रोड स्थित नगर कार्यालय पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती, शब्बीर कुरैशी, यतेन्द्र ¨सह राना आदि ने जन्मदिन मनाया।

chat bot
आपका साथी