वीर सपूत आबिद की मां को किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर रविवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने जाना हाल.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 06:07 AM (IST)
वीर सपूत आबिद की मां को किया नमन
वीर सपूत आबिद की मां को किया नमन

पाली: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने पाली में कारगिल शहीद आबिद खान की मजार पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत शहीद की मां को वस्त्र, सेवई व अन्य सामग्री दी।

उन्होंने शहीद आबिद खान को नमन करते हुए कहा कि शहीद आबिद खान सेना के लांस नायक ही नहीं बल्कि देश के असली नायक थे। उनको याद किए बिना यह विजय दिवस मनाना अधूरा रह जाता है। शहीद आबिद ने जिस पराक्रम के साथ पाकिस्तान के 17 सैनिकों को मारते हुए देश पर अपने प्राण न्यौछावर किए। उसे देश कभी नहीं भुला सकता है। प्रीतेश दीक्षित ने शहीद आबिद खान के घर जाकर उनकी बुजुर्ग मां नत्थन बेगम से मुलाकात की और उनको वस्त्र, सेवई व अन्य खाद्य सामग्री दी। कहा कि देश का हर नौजवान आपके बेटे समान है। आपके सपूत ने भारत वर्ष में पाली का नाम रोशन किया है। मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, ऋषभ कात्यायन, शिवानंद मिश्रा, रोहित मिश्रा, सचिन मिश्र, सुमित तिवारी, मुकेश कुशवाहा, अजीत गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी