गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

हरदोई : श्री विनायक समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे गणेश उत्सव का समापन मूर्ति

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:33 PM (IST)
गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन
गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

हरदोई : श्री विनायक समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे गणेश उत्सव का समापन मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ। मूर्ति विसर्जन भैंसटा नदी में किया गया। मराठा मंडल व श्री मानस मंच सुंदरकांड परिवार की ओर से चल रहे गणेश उत्सव में पूजन आरती की गई।

श्री विनायक समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला से शुरू विसर्जन यात्रा में करीब आधा दर्जन धार्मिक झांकियां भी मौजूद थीं। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा सीतापुर रोड के लिए चली गई।

श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी की ओर से स्वराज्य आश्रम के सामने चल रहे गणेश उत्सव में सुबह आरती से पूजन की शुरुआत हुई। रात्रि 8.30 बजे आरती प्रदीप रस्तोगी, नीरज कपूर, भोला रस्तोगी, बबुआ रस्तोगी ने की। रात्रि 9 बजे अमृतसर के कलाकारों के द्वारा विशेष झांकी का कार्यक्रम हुआ। सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने पंडाल में मौजूद भक्तों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी