देव स्थान पर कब्जे के विरोध में जाम, दीवार तोड़ी

हरदोई, जागरण संवाददाता : कोतवाली शहर क्षेत्र के सरकुलर मार्ग पर देवस्थान पर कब्जे के विरोध में शुक्र

By Edited By: Publish:Sat, 11 Jul 2015 01:07 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2015 01:07 AM (IST)
देव स्थान पर कब्जे के विरोध में जाम, दीवार तोड़ी

हरदोई, जागरण संवाददाता : कोतवाली शहर क्षेत्र के सरकुलर मार्ग पर देवस्थान पर कब्जे के विरोध में शुक्रवार को मुहल्ले की महिलाओं, बच्चों ने जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी की। देवस्थान पर कराए जा रहे निर्माण की दीवार तोड़ डाली। जाम लगाए जाने से सरकुलर रोड पर लोग जाग में फंस गए और वाहनों की कतार दोनों ओर लग गई। महिलाएं, बच्चे कब्जा हटवाए जाने पर अड़े रहे। मौके पर शहर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। महिला पुलिस भी बुला ली गई। कोतवाली ने निर्माण कार्य रूकवाने और देवस्थान का चबूतरा बनवाने का आश्वाशन देकर किसी तरह मामला शांत कराया।

शहर के सरकुलर मार्ग पर नघेटा में मार्ग के किनारे ही देवस्थान और होलिका दहन स्थल है। मुहल्लावासियों के अनुसार वह लोगा वर्षों से वहां पूजा-अर्चना और होलिका दहन करते आए हैं। देवस्थान पर श्यामा कुमार गुप्ता उर्फ टीटू कई दिनों से निर्माण कार्य करा रहे हैं। जहां पर निर्माण कार्य हो रहा है वहां पर पहले जमीन को लेकर विवाद उपजा था, मामला रेलवेगंज चौकी पहुंचा जहां से उसे निपटवा दिया गया। टीटू ने निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को देव स्थान पर खड़े पीपल के वृक्ष की डाल कटवा दी। पीपल की डाल कटवाए जाने से मुहल्लावासियों में आक्रोश पनप गया था। गुरुवार को मुहल्लावासियों ने जिसके विरोध में जमकर हंगामा काटा था। चौकी प्रभारी रेलवेगंज और एडीएम को शिकायती पत्र सौंपा था। शुक्रवार को देवस्थान पर फिर से निर्माण कार्य शुरू कराया। शुक्रवार को निर्माण कार्य, कब्जे से आक्रोशित मुहल्ले की महिलाएं और बच्चों ने नारेबाजी करते हुए निर्माण स्थल पर पहुंच गए और दीवार तोड़नी शुरू कर दी। जिससे दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने लगा। महिलाओं, बच्चों ने सरकुलर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गईं। सूचना पर शहर कोतवाल नागेश मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक देखते हुए कोतवाल ने महिला पुलिस को बुलाया। महिला पुलिस के सहयोग से किसी तरह समझाबुझाकर जाम को खुलवाया। महिलाएं, बच्चे कब्जा हटवाने पर अड़े रहे। शहर कोतवाल ने टीटू से वार्ता के बाद मुहल्लावासियों को आश्वास्त किया कि अब निर्माण कार्य नहीं होगा। देवस्थान पर टीट चबूतरा का निर्माण कराकर जनता को सौंप देंगे। कोतवाल के आश्वासन पर मुहल्लावासी शांत हुए और मान गए। नघेटा सरकुलर रोड निवासी राजीव ¨सह, अंजू ¨सह, विशुनलाल कश्यप, सुधीर ¨सह, रानी, बंदना ¨सह, कुसुम, किरनपाल, मीनापाल, नम्रता और सुधा त्रिपाठी आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

महिलाओं ने लगाया अभद्रता का आरोप : मुहल्ले की महिलाओं ने देवस्थान पर कब्जे के विरोध के दौरान पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की।

chat bot
आपका साथी